Entertainment

‘उत्तर दा पुत्तर’ का नया पोस्टर रिलीज़, किस्मत, कर्म और दिशा पर हल्के-फुल्के अंदाज़ में उठाता है सवाल

हाल ही में रिलीज़ हुए टीज़र से दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा करने के बाद, फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ के निर्माताओं ने अब इसका आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया है। यह पोस्टर दर्शकों को फिल्म की अनोखी और मनोरंजक दुनिया की एक नई झलक देता है।

पोस्टर में अभिनेता अन्नू कपूर फिल्म के केंद्र में नज़र आ रहे हैं। एक विशाल वास्तु-प्रेरित चक्र के ऊपर रखी कमोड सीट पर बैठे उनके किरदार का अंदाज़ फिल्म की कहानी की तरह ही अनोखा और दिलचस्प दिखाई देता है। पोस्टर में भाग्य, दिशा और रोज़मर्रा की उलझनों को हास्यपूर्ण तरीके से पेश किया गया है। फिल्म में रुखसार रहमान, बृजेंद्र काला, पवन मल्होत्रा, इश्तियाक खान, जीवेशु अहलूवालिया, राजेंद्र सेठी, सुमित गुलाटी और नितिन अरोड़ा भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

पोस्टर पर लिखा टैगलाइन “करम बड़े या किस्मत?” फिल्म के मूल विचार की ओर इशारा करती है। यह सवाल उठाती है कि इंसान की ज़िंदगी को उसके कर्म तय करते हैं या फिर किस्मत। पोस्टर में दिखाए गए अन्य किरदार भी कहानी में आने वाले कई दिलचस्प मोड़ों की झलक देते हैं।

‘उत्तर दा पुत्तर’ का निर्माण संदीप कपूर और प्रिया कपूर ने प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। फिल्म की कहानी संदीप कपूर ने लिखी है, जबकि निर्देशन रविंदर सिवाच ने किया है।

पोस्टर के बारे में बात करते हुए निर्माता संदीप कपूर ने कहा, “हम चाहते थे कि पोस्टर फिल्म की असली पहचान को दर्शाए। यह मज़ेदार है, थोड़ा अलग है और दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ाने वाला है। फिल्म इस बात को मनोरंजक अंदाज़ में दिखाती है कि लोग अक्सर अपने सवालों के जवाब बाहर ढूंढ़ते हैं, जबकि ज़िंदगी अपने तरीके से उन्हें नई सीख देती रहती है। हमें उम्मीद है कि यह पोस्टर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा और फिल्म के प्रति उनकी दिलचस्पी बढ़ाएगा।”

हाल ही में रिलीज़ हुए टीज़र में दर्शकों को ऐसी दुनिया की झलक देखने को मिली थी, जहाँ लोगों का मानना है कि सही दिशा मिल जाए तो किस्मत बदल सकती है। नया पोस्टर उसी विचार को आगे बढ़ाते हुए फिल्म के हास्य, पारिवारिक रिश्तों और व्यंग्य से भरे अंदाज़ की एक और झलक पेश करता है।

जुगाड़, अनारकली ऑफ आरा और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भोंसले जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स एक बार फिर एक अलग और रोचक कहानी लेकर दर्शकों के सामने आ रहे हैं।

‘उत्तर दा पुत्तर’ 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

1 of 24

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *