रिपोर्टर: अनुज ठाकर
अमेज़न MGM स्टूडियोज़ ने कुणाल खेमू की आने वाली हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी ‘वाइब’ का सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। मेकर्स ने टीज़र को लेकर बने भारी बज़ के बाद, अब एक धमाकेदार और पावर-पैक्ड ट्रेलर के साथ लेवल को और हाई सेट कर दिया है। यह फिल्म उथल-पुथल, एक्शन, ह्यूमर, और अनजाने ट्विस्ट्स से भरी एक थ्रिलिंग राइड का वादा करती है। फ़िल्म में वंशिका धीर भी नज़र आने वाली है, और ऐसे में कुणाल खेमू ने बताया है कि कैसे उन्होंने वंशिका को एक दूसरे फ़िल्म के ऑडिशन के दौरान नोटिस किया था, जिसके बाद उन्होंने ‘वाइब’ के लिए उन्हें कास्ट करने का फैसला लिया।
कुणाल खेमू ने खुलासा किया कि उन्होंने एक दूसरी फिल्म के ऑडिशन के दौरान वंशिका धीर को नोटिस किया था और हिंदी और एक्सेंट दोनों को बेहतरीन तरीके से पकड़ने की उनकी क्षमता के कारण उन्हें कास्ट किया। वंशिका की दिलचस्प कास्टिंग प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कुणाल ने कहा, “वंशिका ने मेरी फिल्म के लिए ऑडिशन नहीं दिया था, लेकिन जब मुकेश, जो ऑडिशन प्रोसेस संभाल रहे हैं, कुछ दूसरे ऑडिशन दिखा रहे थे, तो मुझे लगता है कि उन्होंने किसी और फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। मैं एक ऐसे एक्टर की तलाश में था जिसका नेचुरल एक्सेंट थोड़ा अलग हो लेकिन जो हिंदी भी बोल सके। कुछ लोग जबरदस्ती एक्सेंट ला रहे थे और बिना एक्सेंट के हिंदी नहीं बोल पा रहे थे, लेकिन जब मैंने उन्हें देखा तो मुझे लगा कि यह सिर्फ हिंदी बोलती हैं। इसलिए मैंने उनके बारे में पूछा और मुकेश से अपनी फिल्म के लिए उनका ऑडिशन लेने को कहा, और वह तरीका वाकई काम कर गया। जब मैं उनसे मिला, तो मुझे याद है कि उन्होंने शुद्ध हिंदी बोली और फिर बिना किसी एक्सेंट के हिंदी बोली। मुझे लगा यह गड़बड़ हो गई, तो फिर मैंने उनसे पूछा और उन्होंने उस एक्सेंट को बहुत अच्छे से पकड़ लिया। इस तरह से इसकी शुरुआत हुई और जब हमने रिहर्सल की, तो वह मेरे कैरेक्टर में बिल्कुल सही फिट बैठीं।”
कुणाल खेमू द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई फिल्म ‘वाइब’ का प्रोडक्शन कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले, अमेज़न MGM स्टूडियोज़ के साथ मिलकर किया है। कास्ट की बात करें तो, इसमें कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, और डेब्यूटेंट वंशिका धीर लीड रोल्स में स्क्रीन शेयर करते नज़र आने वाले हैं। अमेज़न MGM स्टूडियोज़ की फिल्म ‘वाइब’, इस 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
*अमेज़न MGM स्टूडियोज के बारे में:*
अमेज़न MGM स्टूडियोज एक लीडिंग एंटरटेनमेंट कंपनी है, जो फिल्म और टेलीविज़न कंटेंट के प्रोडक्शन और ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालती है। प्राइम वीडियो पर ओरिजिनल सीरीज़ का प्रीमियर किया जाता है, जो दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सैकड़ों कंपेटिबल डिवाइसों पर देखने के लिए उपलब्ध है। स्टूडियो द्वारा थिएट्रिकल रिलीज़ और खास कर के प्राइम वीडियो के लिए ओरिजिनल फिल्मों की मेकिंग और उन्हें एस्क्वायर (अधिग्रहण) किया जाता है। अमेज़न MGM स्टूडियोज प्रीमियम पे टेलीविज़न नेटवर्क MGM+ के लिए भी कंटेंट प्रोड्यूस करता है।
ड्रोंगो फिल्म्स के बारे में:
ड्रोंगो फिल्म्स एक प्रोडक्शन बैनर है, जिसे एक्टर-डायरेक्टर-राइटर कुणाल खेमू और प्रोड्यूसर चिराग निहलानी ने मिलकर शुरू किया है। यह बैनर ईमानदार और दिलचस्प कहानियां दिखाने के उनके जुनून के साथ बनाया गया है। क्रिएटिविटी और बिजनेस के बीच बैलेंस रखते हुए कंपनी ऐसी कहानियों को समर्थन करने पर ध्यान देती है, जो असल, बांधे रखने वाली और पूरी मेहनत के साथ बनाई गई हों। क्रिएटिविटी के साथ-साथ बेहतर तरीके से काम को पूरा करने पर ध्यान देते हुए, ड्रोंगो फिल्म्स ऐसी नई और दिल छू लेने वाली कहानियां दर्शकों तक पहुंचाने के लिए कमिटेड है, जो लंबे समय तक अपनी छाप छोड़ें।
















