एक ऐसी कहानी, जो खूबसूरती और प्यार को देखने के हमारे नज़रिए को चुनौती देती है
दंगल टीवी जल्द ही लेकर आ रहा है ‘सोहनी – और नहीं कोई होनी’ पंजाब की जीवंत पृष्ठभूमि पर आधारित एक दिल छू लेने वाला ड्रामा।
शो के प्रोमो में दर्शकों की मुलाकात होती है सोहनी से, जिसका किरदार इंद्राक्षी कंजीलाल निभा रही हैं। सोहनी एक सरल, जिंदादिल लड़की है, जिसे अक्सर उसके रूप-रंग के आधार पर आंका जाता है। हालांकि, वह तमाम मुश्किलों के बावजूद अपने सपनों को संजोए रखती है। उसकी जिंदगी उस वक्त एक अप्रत्याशित मोड़ लेती है, जब उसकी मुलाकात कबीर से होती है, जिसका किरदार सुमित भारद्वाज निभा रहे हैं। कबीर एक अमीर और आकर्षक शख्स है, जो सोहनी से पहली मुलाकात में ही प्रभावित हो जाता है।
जब दो बिल्कुल अलग दुनिया आपस में टकराती हैं, तो क्या सोहनी और कबीर कभी एक-दूसरे का साथ पा सकेंगे?
सोहनी – और नहीं कोई होनी’ एक ऐसी अनोखी कहानी लेकर आ रहा है, जिसमें जज़्बात, उम्मीद और अप्रत्याशित रिश्तों के साथ एक आम लड़की के खास सफर को दिखाया जाएगा।
https://www.instagram.com/reel/Ddadk_AoXtZ/?stkn=MTZmdTR6OTFyMndjdQ==
शो से जुड़ी अन्य जानकारियां जल्द ही सामने आएंगी।















