Entertainment

माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह की जोड़ी ने फिर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ ‘रूपवा के जाल’

जब-जब माही श्रीवास्तव अपने के रूप का जाल फैलाती हैं, तब-तब न जाने कितने लोग उनकी कातिल अदाओं पर मर मिटते हैं। वहीं गायिका शिवानी सिंह अपनी मधुर आवाज से ऐसा तान छेड़ती हैं कि सुनने वाले मस्त मगन हो जाते हैं। ऐसे में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका शिवानी सिंह की सुपरहिट जोड़ी में फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने बहुत ही प्यारा भोजपुरी लोकगीत ‘रूपवा के जाल’ रिलीज किया है। इस गीत के वीडियो में एक बार फिर माही ने अपने रूप-श्रृंगार का ऐसा जादू चलाया है कि लोग बाग दीवाने मस्ताने हो रहे हैं।

वह अपनी अदाकारी और डांस से दर्शकों के दिलों पर चक्कू छुरिया चला रही हैं। वहीं गायिका शिवानी सिंह ने अपनी सुरीली आवाज और गायकी के अंदाज से गीत में जान डाल दी है। गीत के बोल और संगीत का तालमेल बहुत मनोरंजकपूर्ण है। इस गाने का फिल्मांकन काफी रिच लेबल पर किया गया है, जोकि वीडियो में दिख रहा है। यह वीडियो सांग वर्ल्ड लवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसिल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

लिंकः https://youtu.be/0zDTeA9qjIk?si=ePdjLbw-32yU6mq0

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत “रूपवा के जाल” के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके गीतकार शिव हरि फौजी हैं, जबकि संगीतकार गौरव विशाल सिंह ने गीत को अपने संगीत से सजाया है। प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी अनंजय रघुराज ने संभाली है। गीत का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है और डीओपी रंजन हैं। कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है। एडिट आलोक गुप्ता ने किया है, जबकि डीआई रोहित सिंह और प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।

निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि “हमारा हमेशा प्रयास रहता है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से जो भी गीत-संगीत भोजपुरी दर्शकों के मनोरंजन के लिए रिलीज किया जाय, सामाजिक और पारिवारिक हो। इसी कड़ी में हमने लोकगीत ‘रूपवा के जाल’ प्रस्तुत किया है। हमें उम्मीद है कि माही श्रीवास्तव का शानदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज दर्शकों को खूब पसंद आएगी।”

अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा कि “इस गाने के माध्यम से मुझे एक अलग अंदाज में दर्शकों के रूबरू होने का मौका मिला है। रत्नाकर कुमार सर के साथ काम करना हमेशा अच्छा अनुभव रहता है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरे इस नए गाने को भी भरपूर प्यार देंगे।”

गायिका शिवानी सिंह ने कहा कि ‘’ये गाना मेरे दिल के बेहद करीब है। इसे गाते समय मैंने पूरी कोशिश की है कि अपनी आवाज के जरिए गीत के भाव और मिठास को दर्शकों तक पहुंचा सकूं। रत्नाकर कुमार सर ने मुझे इस खूबसूरत गाने का हिस्सा बनने का अवसर दिया, इसके लिए उनका दिल से धन्यवाद।”

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

1 of 46

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *