India

नई दिल्ली में वर्तमान युग का विभिन्न क्षेत्रों के योद्धाओं को राष्ट्रीय गौरव सम्मान 25 से सम्मानित करना सुनहरे भविष्य की झलक: स्वामी दीपांकर

वर्तमान युग पत्रिका ने कंस्टीट्यूशनल क्लब में वर्तमान युग का किया पहला आयोजित राष्ट्रीय गौरव सम्मान 25 समारोह

-पत्रिका के संपादक विशाल कौशिक ने सभी अतिथियों व अवार्डी का कार्यक्रम में आने पर आभार जताया।

-अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यो के लिए 60 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर ने कहा कि वर्तमान युग ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले योद्धाओं को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित करने का जो सराहनीय काम किया है, वह निश्चय ही पत्रिका के सुनहरे भविष्य की प्यारी सी झलक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में निष्पक्ष पत्रकारिता के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। पत्रकारों की राहों में तमाम लोग सच्चाई के सामने आने से रोकने के लिए कई तरह के संकट पैदा कर देते हैं, इसके बावजूद कलम के सच्चे सिपाही अपने पेशे की ईमानदारी बनाये रखते हैं, इसलिए ये सब सम्मान के पात्र हैं।

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट के फाउंडर को अनिल कुमार गुप्ता अवार्ड देकर सम्मानित किया गया

आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर यहां कंस्टीट्यूशनल क्लब में वर्तमान युग पत्रिका कीओर से आयोजित राष्ट्रीय गौरव सम्मान 25 समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कलम के योद्धाओं अपनी लेखनी से इतिहास लिखते हैं, और इससे सन्यासियों के लिए नये शब्द मिलते हैं।

उन्होंने पत्रकारों से आह्वान किया कि देश में विदेशी आक्रांताओं को हर पहचान को नेस्ताबूद करने के लिए अपनी लेखनी से क्रांति लाने का काम करें। उन्होंने कहा कि 46 लाख हिन्दुओं की हत्या करने वाले को गाजी की संज्ञा दी गयी। देश से ऐसे आक्रांता की हर निशानी मिटा देने चाहिए और राजधानी में आक्रांताओंके नाम पर बनी सभी सड़कों का नाम बदलकर देश के शहीदों व सनानत के बलिदानियों के नाम पर रखे जाने चाहिए।

नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक संदीप मारवाह ने कहा कि पत्रकारिता में अच्छी भावना व विचारधारा से ही परिवर्तन लाया जाता है। इसलिए कलमकारों में इन दोनों का संगम होने से ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है। हमें बेहतर परिणाम के लिए अपने काम को लेकर स्वयं के अंदर उत्साह, उमंग, विश्वास को रखना बहुत आवश्यक है। उच्च कोटि के विजेता वहीं होता है जो धैर्य पूर्वक अडिग होकर अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करता रहता है।

कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के राष्ट्रीय सचिव स्वामी नरेंद्रानंद, विहिप प्रांत पदाधिकारी स्वामी दयालुजी महाराज, पश्चिम बंगाल के रानाघाट से भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार, पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड राम कुमार वालिया के हाथों योद्धाओं को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से यमुना संदेश राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र मुख्य संपादक सत्यम नागपाल यमुनानगर हरियाणा से अवार्ड देखकर सम्मानित किया गया , यमुना संदेश से नई दिल्ली से अवार्ड , उपस्थित अनिल अरोड़ा चेतन एडवरटाइजमेंट director को भी देकर सम्मानित किया गया। देखकर सम्मानित किया गया पत्रकार रंजन भारती को दिल्ली से रंजन भारती। पत्रकार नई दिल्ली से सम्मानित किया गया। पत्रिका के संपादक विशाल कौशिक ने सभी अतिथियों व अवार्डी का कार्यक्रम में आने पर आभार जताया।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित गणमान्य लोगों में पूर्व सांसद, पत्रकार, लेखक एवं फिल्म निर्माता संतोष भारतीय,वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार लेखक प्रदीप माथुर, अथाह के संपादक अशोक ओझा, हिन्द आत्मा के संपादक अशोक कौशिक, वरिष्ठ पत्रकार-शायर राज कौशिक, सुदामा पाल, मनु राज कौशिक, पत्रिका की उपसंपादक मीनू कौशिक, भाजपा मुख्लालय एसएसी के प्रभारी प्रदीप कन्नोजिया, जितेन्द्र गौड़, व्यापारी नेता बाल किशन गुप्ता, डॉ.रिचा सूद, पत्रकार निरंजन सिंघल, सुुब्रत भट्टाचार्य……..आदि थे।
कार्यक्रम का संचालन राजा मजूमदार व शिवांगी पांडेय ने सयुंक्त रुप से किया।

रिपोर्टर सत्यम नागपाल हरियाणा

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

प्रयागराज कुम्भ में साड़ी कल्चर इंडिया ग्रुप की कुछ महिलाओं ने गंगा में त्रिवेणी संगम पर स्नान किया.

साड़ी कल्चर इंडिया और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रजि )कार्यकारिणी महिला…

ભાવનગર ખાતે જિલ્લા કલેકટરશ્રી આર.કે.મહેતાના અધ્યક્ષસ્થાને રોડ સેફ્ટી કાઉન્સિલની બેઠક યોજાઈ

ભાવનગર જિલ્લા કલેકટરશ્રી આર.કે.મહેતાના અધ્યક્ષસ્થાને આજે જિલ્લા કલેકટર કચેરીના…

1 of 14

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *