Breaking NewsSports

सूरत में महाराणा प्रताप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ,

सूरत, राजस्थान राजपूत युवाओं द्वारा महाराणा प्रताप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को इसका शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कथा वाचक कृष्णा राठौड़, विश्व हिन्दू परिषद सूरत महानगर उपाध्यक्ष विक्रम सिंह शेखावत, कॉरपोरेटर नरपत सिंह चुण्डावत, राजस्थान क्षत्रिय राजपूत समाज के ट्रस्टी अध्यक्ष भेरू सिंह चुण्डावत, सूरत एसीपी आर के सिंह झाला, करणी सेना दक्षिण गुजरात अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया, संजय सिंह गोहिल, नरेंद्र चौधरी, जयपाल सिंह सोमासी, छेल सिंह चुण्डावत, की उपस्थिति में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहले दिन 6 मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला शेखावाटी इलेवन एंव राजपुताना इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें शेखावाटी इलेवन ने 9 विकेट से मैच जीता। दूसरा मैच बीइंग बन्ना इलेवन एंव मेवाड़ सुपर किंग के बीच हुवा। जिसमे बीइंग बन्ना ने 10 विकेट से मैच जीता। तीसरा मैच करणी क्रिकेट क्लब एंव मल्लीनाथ क्रिकेट क्लब के बीच हुवा। जिसमे मल्लीनाथ ने 5 रन से मैच जीता। चौथा मैच टाइगर सुपर स्टार एंव करणी इलेवन के बीच हुवा। जिसमे टाइगर सुपर स्टार ने 36 रन से मैच जीता। पांचवा मैच राजपुताना इलेवन एंव लक्ष्मी वॉरियर्स के बीच हुवा। जिसने लक्ष्मी वॉरियर्स ने 10 विकेट से मैच जीता। दिन का आखरी मैच मेवाड़ सुपर किंग एंव शांतिनाथ क्रिकेट क्लब के बीच हुवा। जिसमे शांतिनाथ क्रिकेट क्लब ने 187 रन से मैच अपने नाम किया।
पिन्टू बन्ना ताल ने बताया कि रविवार के दिन दो रिकॉर्ड भी बने। टेनिश प्रतियोगिता के 10 ओवर के मैच में एक पारी में सर्वाधिक 239 रन, एंव एक ओवर में 6 सिक्स भी देखने को मिले। शांतिनाथ क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी दलपत सिंह ने नाबाद 31 बॉल में 132 रन की पारी खेली। रविवार को हुए मैचों में काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमि मैच देखने एकत्रीत हुए। प्रतियोगिता के अगले मुकाबले 14, एंव 21 मार्च रविवार को खेले जाएंगे।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

G.S.T ના છેતરપિંડી અને વિશ્વાસઘાતના ગુનામાં નાસતા ફરતા ઈસમને ઝડપી લેતી ભાવનગર લોકલ ક્રાઇમ બ્રાન્ચ.

પોલીસ મહાનિરીક્ષક શ્રી ગૌતમ પરમાર,ભાવનગર રેન્જ,ભાવનગર તથા પોલીસ અધિક્ષક ડો.શ્રી…

ભાવનગર ખાતે જિલ્લા કલેક્ટરશ્રી આર. કે. મહેતાના અધ્યક્ષસ્થાને જિલ્લા સંકલન સમિતિની બેઠક યોજાઇ.

ભાવનગર જિલ્લા કલેક્ટરશ્રી આર. કે. મહેતાના અધ્યક્ષસ્થાને આજે કલેકટર કચેરીના આયોજન…

ગોધરા સ્થિત સ્પોર્ટ્સ કોમ્પ્લેક્ષ ખાતે વિવિધ વયજૂથના ભાઈઓ માટે જિલ્લાકક્ષાની બેડમિન્ટન સ્પર્ધા યોજાઇ

એબીએનએસ, ગોધરા (પંચમહાલ): રમત ગમત, યુવા અને સાંસ્કૃતિક પ્રવુતિઓ વિભાગ, ગાંધીનગર…

ખેલમહાકુંભ ૩.૦ અંતર્ગત ગોધરા ખાતે ભાઇઓ અને બહેનો માટેની તાલુકાકક્ષાની એથ્લેટિક્સ સ્પર્ધા યોજાઇ

એબીએનએસ, ગોધરા (પંચમહાલ):: રમતગમત યુવા અને સાંસ્કૃતિક પ્રવૃતિઓ વિભાગ,ગાંધીનગર…

૨૮મી ઓલ ઇન્ડિયા પોલીસ ગોલ્ફ ટૂર્નામેન્ટના સમાપન સમારોહમાં ઉપસ્થિત રહેતા રાજ્યના મુખ્યમંત્રી

અમદાવાદ, સંજીવ રાજપૂત: મુખ્યમંત્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલ સાણંદ ખાતે ૨૮મી ઓલ ઇન્ડિયા…

1 of 355

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *