Breaking NewsLatest

आगामी पौराणिक फिल्म ‘द इनकारनेशन सीता’ का हिस्सा बनीं इंडियाज़ गॉट टैलेंट की इशिता विश्वकर्मा

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के टैलेंट रियलिटी शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट में इस रविवार सेलिब्रिटी गेस्ट मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज़ कौर संधू और मशहूर डांसर टेरेंस लुइस की उपस्थिति में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान जवानों के परिवारों और देश की सेवा में उनके योगदान को याद करते हुए जबलपुर की कंटेस्टेंट इशिता विश्वकर्मा ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे देशभक्ति गीत गाकर सभी को भावनाओं के एक सफर पर ले जाएंगी। उनकी परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर जज – किरण खेर, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, बादशाह और मनोज मुंतशिर समेत सेट पर मौजूद सभी लोग इशिता को एक स्टैंडिंग ओवेशन देंगे।

इशिता को हाल ही में आने वाली एक पौराणिक फिल्म ‘सीता’ के लिए गाने का ऑफर मिला था, जिसे मनोज मुंतशिर लिख रहे हैं। इस दौरान इशिता को इस शो के सेट पर उनकी जिंदगी का एक बड़ा सरप्राइज मिला! इस फिल्म के डायरेक्टर अलौकिक देसाई और प्रोड्यूसर अंशिता देसाई इशिता को एक साइनिंग राशि का चेक देते नजर आएंगे और इस फिल्म में उनका स्वागत करेंगे। इशिता को इस फिल्म में लेकर उत्साहित डायरेक्टर अलौकिक देसाई ने कहा, “जिस आवाज की, जिस गायकी की मुझे और मनोज जी को तलाश थी, आपने उसके बहुत करीब नहीं, बिल्कुल उससे भी बेहतर परफॉर्म किया है।” मनोज मुंतशिर भी सीता पर कुछ लाइनें लिखकर इशिता का लाइव टेस्ट लेंगे और इशिता को वो लाइनें गाकर सुनाने को कहेंगे।

जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, इशिता की एक बेहद भावुक परफॉर्मेंस पर उनके लिए सत्कार भी करेंगी।

देखिए इंडियाज़ गॉट टैलेंट, इस शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर!

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

અંબાજી ખાતેથી ‘માતૃશક્તિ પોષણ’ અને ‘શ્રી શક્તિ વધામણા’ કીટ વિતરણનો પ્રારંભ કરાવતા જિલ્લા કલેકટર

અંબાજી, સંજીવ રાજપૂત, એબીએનએસ: બનાસકાંઠા જિલ્લા કલેકટર અને શ્રી આરાસુરી અંબાજી…

રાધનપુરમાં રાંધણ ગેસ માટે લાગી લાંબી લાઈનો: ફોન પર બુકિંગ બંધ થતાં ગ્રાહકો એજન્સી પર દોડી આવ્યા..

ગ્રાહકો દ્વારા અનેક વખત કોલ કરવામાં આવ્યા છતાં બુકિંગ ન થવાને કારણે લોકોમાં ભારે…

જાણીતા ફિલ્મ નિર્માંતા – દિગ્દર્શક અભિલાષ ઘોડાના ધર્મપત્ની કેતકી અભિલાષ ઘોડાનું દુ:ખદ અવસાન

કેન્સરની બિમારીને કારણે કેતકીબેનનું થયું અવસાન.. અમદાવાદ: એબીએનએસ: ગુજરાતી ફિલ્મ…

1 of 748

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *