Entertainment

नए गायकों को मदद करने के उद्देश्य से होगा एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड सीजन 3

मिशन सेव ओरिजनल म्यूजिक की भी होगी शुरुआत।

मुंबई, वीएस नेशन मीडिया ग्रुप और ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के संयुक्त तत्वाधान में 7 दिसंबर को अंधेरी(वेस्ट), स्थित मेयर हॉल में एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड सीजन 3 का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लीजेंड, नामचीन और नवोदित प्रतिभाओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस बार इस शो में ओरिजनल म्यूजिक को बढ़ावा देने के लिए संगीत की रूह को बचाने के लिए एक मिशन सेव ओरिजनल म्यूजिक की भी शुरुआत की जाएगी, जिसके तहत सभी को असली म्यूजिक बनाने और असली म्यूजिक सुनने और सुनाने की अपील की जाएगी।

यहाँ जानकारी दे दे कि मुम्बई में कई संस्थाओं के द्वारा विविध अवार्ड समारोहों का आयोजन होता रहता है लेकिन संगीत की दुनिया के अनमोल सितारों को व नवोदित उभरती प्रतिभाओं को सम्मान नही मिल पाता। ऐसे में वीएस नेशन मिडिया एजेंसी और ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के द्वारा एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड समारोह का आयोजन एक सार्थक पहल के रूप में दो वर्ष पहले देवेंद्र खन्ना ने शुरू किया था। आयोजक दविंद्र खन्ना का मानना है कि म्यूजिक हमारा सबसे अच्छा मित्र है, हमारे सुख दुख का साथी है।

आप कितने भी उदास निराश क्यूं ना हो संगीत सुनते ही आप सब भूल जाते है, और म्यूजिक ही सदा से एवरग्रीन रहा है और रहेगा। देवेंद्र ने बताया कि इस अवॉर्ड का उद्देश्य जहां नवोदित प्रतिभाओं को प्रकाश में लाना है वहीं पुराने लीजेंडस को भी नई पीढ़ी से रूबरू कराना है। इसके अलावा इस अवॉर्ड के जरिए होने वाली आमदनी से नए गीतकारों व गायकों को मदद करना भी हमारा उद्देश्य है।

 यहां हम बता दे कि देवेंद्र खन्ना वसई गौरव अवॉर्ड, नारी शक्ति सम्मान, एवरग्रीन इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट, सिंगिंग कॉन्टेस्ट, डांसिंग कॉन्टेस्ट, म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन वीएस नेशन (वसई, मुम्बई) के बैनर तले करते रहते है।

बीते वर्षों में इस अवॉर्ड समारोह में लेस्ली लुईस, दिलीप सेन, लीजेंड संगीतकार मधु चंद्रा, सुधाकर शर्मा, राम शंकर, तृप्ति शाक्य, राजीव महावीर, रेपर हितेश्वर,  शीरीन फरीद, मनोज टकरिया, अनिता शर्मा, शोना गोंसलवेस, कीर्ति अनुराग, अनुपमा सी श्रीवास्तव, रवि चोपड़ा, नीतू सैनी, खुशबू जैन, संजय गौरीनंदन, आदि सहित बहुत से संगीत सितारो के साथ म्यूजिक प्रमोटर, म्यूजिक लवरस तथा मीडिया के प्रतिनिधियों को भी अवॉर्ड से सम्मानित किया था।

इस वर्ष सीजन 3 में संगीत के क्षेत्र में अपना पूरा जीवन न्यौछावर करने वाले पद्मश्री, भजन सम्राट अनूप जलोटा जी को लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा वरिष्ठ गायक संगीतकार सतीश देहरा, गीतकार सुधाकर शर्मा, संगीतकार दिलीप सेन,गायक अरविंदर सिंह, गायिका रचना चोपड़ा सहित लगभग दर्जनभर संगीत सितारे इस एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड में अपनी चमक बिखेरते दिखाई देंगे।

इस बार की मुख्य categories बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल फीमेल, बेस्ट एल्बम सिंगर मेल फीमेल, बेस्ट भजन सिंगर मेल फीमेल,बेस्ट भोजपुरी सिंगर मेल फीमेल, बेस्ट लिरिसिस्ट, बेस्ट कंपोजर, बेस्ट अरेंजर, बेस्ट प्रमोटर, कराओके किंग, कराओके क्वीन, बेस्ट फेसबुक सिंगर मेल फीमेल, बेस्ट सिंगर परफॉर्मर, बेस्ट म्यूजिशन ऑफ दी ईयर, बेस्ट म्यूजिक क्रिटिक, बेस्ट म्यूजिक लवर आदि है। इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन शुरू है।

यदि आप भी किसी कैटागिरी में आते है तो आज ही 7276299885 पर व्हाट्सएप करें। इसके अलावा इस इवेंट में एक नया सॉन्ग भी रिलीज किया जाता है, गत वर्ष मदहोशियों का यार हु मैं रिलीज हुआ था, जिसको पहले ही हफ़्ते 1 लाख से ज्यादा व्यू मिले थे। उस बार  दिल का सौदा सॉन्ग रिलीज होगा।

ब्यूरो रिर्पोट दिनेश गांभवा गुजरात G EXPREES NEWS

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

1 of 54

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *