Breaking NewsLatest

12 जून से भावनगर-सुरेन्द्रनगर और पोरबंदर-राजकोट के बीच चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

कोविड-19 स्थिति के मद्देनजर यात्री मांग में आयी कमी के चलते पूर्व में रद्द की गयी भावनगर-सुरेन्द्रनगर और पोरबंदर-राजकोट ट्रेनों को 12 जून, 2021 से अगली सूचना तक फिर से चलाने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-
 ट्रेन संख्या 09528 भावनगर-सुरेन्द्रनगर दैनिक लोकल
ट्रेन संख्या 09528 भावनगर-सुरेन्द्रनगर दैनिक स्पेशल 12 जून, 2021 से अगली सूचना तक प्रतिदिन भावनगर टर्मिनस से 05:00 बजे चलकर 9:00 बजे सुरेन्द्रनगर पहुंचेगी।
 ट्रेन संख्या 09533 सुरेन्द्रनगर-भावनगर दैनिक लोकल
ट्रेन संख्या 09533 सुरेन्द्रनगर-भावनगर दैनिक स्पेशल 12 जून, 2021 से अगली सूचना तक प्रतिदिन सुरेन्द्रनगर से 09:40 बजे चलकर 13:30 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।
 ट्रेन सं. 09573 राजकोट-पोरबंदर दैनिक स्पेशल
ट्रेन सं. 09573 राजकोट-पोरबंदर दैनिक स्पेशल राजकोट से प्रतिदिन 07.00 बजे रवाना होगी तथा उसी दिन 11.35 बजे पोरबंदर पहुंचेगी। यह ट्रेन 12 जून, 2021 से अगली सूचना तक चलेगी।
 ट्रेन सं. 09574 पोरबंदर-राजकोट दैनिक स्पेशल
ट्रेन सं. 09574 पोरबंदर-राजकोट दैनिक स्पेशल पोरबंदर से प्रतिदिन 14.30 बजे रवाना होगी तथा उसी दिन 18.40 बजे राजकोट पहुंचेगी। यह ट्रेन 12 जून, 2021 से अगली सूचना तक चलेगी।
उपरोक्त ट्रेनों की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

જાણીતા ફિલ્મ નિર્માંતા – દિગ્દર્શક અભિલાષ ઘોડાના ધર્મપત્ની કેતકી અભિલાષ ઘોડાનું દુ:ખદ અવસાન

કેન્સરની બિમારીને કારણે કેતકીબેનનું થયું અવસાન.. અમદાવાદ: એબીએનએસ: ગુજરાતી ફિલ્મ…

રાજ્ય સરકારે આવશ્યક દવાઓની યાદી (EDL)માં કર્યો વધારો: વર્ષ ૨૦૨૫-૨૬ માટે મહત્વપૂર્ણ ૧૫૦ દવાઓનો ઉમેરો કરાયો

એસેન્સિયલ ડ્રગ લિસ્ટની દવાઓ ૧,૩૮૬થી વધારીને ૧,૪૭૯ કરાઈ; સમીક્ષા બાદ બિનજરૂરી ૫૭…

બાર કાઉન્સિલની ચૂંટણીમાં લોકચાહના મેળવતા ઉમેદવાર નરેન્દ્ર માધુ જીતની રેસમાં અગ્રેસરનો સમર્થકોનો દાવો..

અમદાવાદ, સંજીવ રાજપૂત, એબીએનએસ: ગુજરાત બાર કાઉન્સિલની ચૂંટણી દર પાંચ વર્ષે યોજાય…

1 of 748

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *