Breaking NewsEntertainment

आज की गोपिका, गोपी से काफी अलग है: जिया मानेक

स्टार भारत पर वेद राज द्वारा निर्मित अपने अपकमिंग नए शो ‘तेरा मेरा साथ रहे’ के माध्यम से गोपिका की कहानी को आपके टेलीविजन स्क्रीन पर लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। ‘तेरा मेरा साथ रहे’ शो एक प्रतिभाशाली छोटे शहर की लड़की की कहानी को आगे बढ़ाएगी, जो आने वाले दिनों में अपने गुरु की मदद से खूब नाम कमाएगी !

प्रतिभाशाली युवा अभिनेत्री जिया मानेक शो में मुख्य नायिका गोपिका का किरदार निभाएंगी। यह शो एक गोद ली हुई लड़की गोपिका की कहानी बयां करेगा, जिसे उसकी आंटी अपने ही घर में एक नौकरानी की तरह रखती हैं। एक महिला के रूप में भले ही गोपिका के जीवन में आत्मविश्वास की कमी हो सकती है, लेकिन यह उसे प्रतिभाशाली होने से नहीं रोक पाता है।

जिया से इस शो के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा, “गोपिका एक नया किरदार बनने जा रही है, कुल मिलाकर, उसके पास अपने कई व्यक्तिगत गुण होंगे। यह शो सशक्तिकरण की कहानी होगी और इस बारे में भी कि कैसे एक महिला अपने गुरु की मदद से अपने घर और समाज में चीजों को बदल सकती है।”

यह कहानी गोपिका की यात्रा को उजागर करेगी और बताएगी कि कैसे उसकी सास उसकी गुरु बनेंगी और एक मजबूत और आत्मविश्वासी महिला बनने के लिए उसका उत्थान करेंगी। टेलीविजन पर सास-बहू के एक अलग और यथार्थवादी रिश्ते को देखना दर्शकों के लिए रोचक होगा।

 

जिया मानेक को अपने टेलीविजन स्क्रीन पर गोपिका के रूप में देखने के लिए देखिए ‘तेरा मेरा साथ रहे’ इस 16 अगस्त से, हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे केवल स्टार भारत पर।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

કેટવોકથી લઈને તાજ જીતવા સુધી ફોરએવર યુનિવર્સ અને ઇન્ડિયા ગ્રાન્ડ ફિનાલેમાં રોમાંચક મુકાબલો જોવા મળ્યો

કપિલ પટેલ દ્વારા જયપુર / જ્યારે ભારતના દરેક રાજ્યમાંથી આવેલા પ્રતિભાગીઓ આકર્ષક…

‘જબ્બર પ્રેમ’ ગીતે સોશિયલ મીડિયા પર મચાવી ધુમ, 30 જાન્યુઆરીએ થિયેટરોમાં આવશે ગુજરાતી ફિલ્મ ચૌરંગી

રિપોર્ટ અનુજ ઠાકર. ગુજરાતી ફિલ્મ ઇન્ડસ્ટ્રી નવા પ્રયોગો અને મજબૂત વાર્તાઓ સાથે…

ડ્રેસ, મેકઅપ અને કેટવોકની જુગલબંદીએ ફોરએવર યુનિવર્સ અને ઇન્ડિયા ગ્રાન્ડ ફિનાલેના મંચને શોભાવ્યો

જી સ્ટુડિયોમાં આયોજિત બ્યુટી પેજન્ટમાં મિસિસ, મિસ અને ટીન કેટેગરીમાં તાજ જીતવા…

1 of 402

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *