Entertainment

भजन सम्राट अनूप जलोटा की देशभक्ति फिल्म ‘भारत देश है मेरा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज

निर्देशक आदर्श जैन की फिल्म POK के लोगों की अनकही पीड़ा और कश्मीरी पंडितों के दर्द को करती है उजागर

मुंबई 18 सितम्बर 2026 पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा और निर्देशक आदर्श जैन की बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म ‘भारत देश है मेरा’ आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आदर्श जैन फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म सोशल, पॉलिटिकल ड्रामा और थ्रिलर जॉनर की है।

फिल्म की कहानी लेखक हर्ष राज जैन ने लिखी है और इसका निर्देशन आदर्श जैन ने किया है। निर्माता आदर्श जैन, आचला ,जैन और यामिनी जैन हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड से U/A सर्टिफिकेट मिला है और इसकी अवधि 2 घंटा 5 मिनट है। फिल्म की शूटिंग कश्मीर और उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में की गई है।

फिल्म में अनूप जलोटा मुख्य भूमिका में मोहम्मद शफी पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ आर के सिंह, के के गोस्वामी, गुंजन पंत, अली खान ,शाहिद शम्स,आदित्य मोहन,राज चौहान अर्चना सिंह, अमित लेखवानी, रोहित सिंह, कयूम बादशाह सहित कई कलाकार हैं। अनूप जलोटा ने फिल्म में अपनी आवाज भी दी है जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण है।

निर्देशक आदर्श जैन के अनुसार, ‘भारत देश है मेरा’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि दर्द का दस्तावेज है। यह फिल्म पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में रहने वाले आम लोगों की बेबसी और भारत से जुड़ने की उनकी चाहत को दिखाती है। यह उन अनसुने सच को सामने लाती है जो आज तक नहीं दिखाया गया।

फिल्म को ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद एक और राष्ट्रवादी सच्ची कहानी के रूप में देखा जा रहा है। फिल्म का संगीत राजेश गुप्ता, सुनील सिंह और आदर्श जैन ने दिया है।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

1 of 35

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *