Entertainment

विश्व प्रसिद्ध कीर्तन गायक कृष्ण दास जी से मिले कार्तिक पालीवाल, सोशल मीडिया पर साझा की आत्मीय मुलाकात की झलक

नीम करौली बाबा (महाराज-जी) की भक्ति और आध्यात्मिक जुड़ाव से सराबोर दिखी दोनों की तस्वीर; कार्तिक ने लिखा— “कुछ पल हमेशा के लिए आपके साथ रह जाते हैं”

विश्व विख्यात ग्रैमी-नामांकित कीर्तन गायक एवं आध्यात्मिक संगीतकार कृष्ण दास जी के भारत प्रवास के दौरान युवा सांस्कृतिक एवं सामाजिक शख्सियत कार्तिक पालीवाल ने उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस विशेष भेंट की एक तस्वीर कार्तिक पालीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की है, जो देखते ही देखते श्रद्धालुओं, संगीत प्रेमियों और प्रशंसकों के बीच चर्चा और सराहना का केंद्र बन गई है।
​उत्तराखंड स्थित कैंची धाम के महान संत नीम करौली बाबा (महाराज-जी) के अनन्य शिष्य कृष्ण दास जी ने अपनी भावपूर्ण गायकी और कीर्तन के माध्यम से भारतीय भक्ति संगीत तथा हनुमान चालीसा को वैश्विक मंच पर विशिष्ट पहचान दिलाई है।

तस्वीर साझा करते हुए कार्तिक पालीवाल ने इस मुलाकात को अपने जीवन के सबसे अविस्मरणीय क्षणों में से एक बताते हुए लिखा—
​”कुछ पल हमेशा के लिए आपके साथ रह जाते हैं— शुद्ध शांति, भक्ति और कृपा। जिनकी आवाज में महाराज-जी की भक्ति और सुकून बसा है, कृष्ण दास जी के साथ एक बेहद यादगार मुलाकात। इस फ्रेम को साझा कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं!”

देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, समाजसेवा और आध्यात्मिक मूल्यों से गहरा जुड़ाव रखने वाले कार्तिक पालीवाल के लिए यह भेंट अत्यंत प्रेरणादायी रही। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को यूजर्स द्वारा खूब पसंद और साझा किया जा रहा है, जिसे प्रशंसक आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का सुंदर संगम बता रहे हैं।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

1 of 45

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *