India

परमात्मा कराते हैं पवित्रता के बंधन में बंधने का संकल्प, रक्षाबंधन पर परमात्म रक्षासूत्र कार्यक्रम आयोजित,मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने बांधी राखी

आबू रोड (राजस्थान)।

भाई-बहन के परम पवित्र स्नेह का पर्व रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के शांतिवन परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हाल में परमात्म रक्षासूत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वरिष्ठ दीदी-दादियों ने भाईयों को राखी बांधकर मुख मीठा कराया। मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने वरिष्ठ रक्षासूत्र बांधकर शुभकामनाएं दीं।

महासचिव राजयोगी निर्वैर भाई ने कहा कि रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के स्नेह का त्योहार है। इससे हम एक-दूसरे के नजदीक आते हैं। आपस में स्नेह बढ़ता है। गिले-शिकवे दूर होते हैं। यह बंधन हमें याद दिलाता है कि भाई का और बहन का एक-दूसरे के प्रति क्या दायित्व है।

राखी पर्व पवित्रता का प्रतीक है-
संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके मुन्नी दीदी ने कहा कि राखी पर्व पवित्रता का प्रतीक है। परमात्मा शिव बाबा हमें इस धरा पर आकर संकल्प कराते हैं कि मेरे बच्चों एक जन्म तुम पवित्र रहो तो तुम्हें जन्मोंजन्म के लिए पवित्र दुनिया का मालिक बना दूंगा।

ज्ञान सरोवर की निदेशिका व संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके डॉ. निर्मला दीदी ने कहा कि रक्षा बंधन का त्योहार हमें याद दिलाता है कि हमें पवित्र बन, योगी बन बाप समान बनना ही है। बाबा ने हम बच्चों को इस बंधन में बांधा। यह बंधन सबसे प्यारा है। विदेश में सबसे ज्यादा महत्व रक्षाबंधन का है।

यह सुखदायी बंधन है-
वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके गीता दीदी ने कहा कि त्योहार पर ही ऐसा मौका आता है, जब पूरा परिवार मिलता है। इसी तरह आज हम सभी ईश्वरीय परिवार के भाई-बहनें रक्षाबंधन के मौके पर मिल रहे हैं। जब हमारे मन-वचन- कर्म शुद्ध बन जाते हैं तो हमसे किसी को कोई भय नहीं रहता है। विकारों के कारण लोगों में भय रहता है। रक्षा बंधन एक ऐसा पवित्रता का बंधन है जिसके बंधन में बंधने के बाद हम पांच विकारों से मुक्त हो जाते हैं। यह सुखदायी बंधन है।

यह पापनाश करने वाला बंधन है। यह विषतोड़क बंधन है। भगवान हमें पवित्रता का बंधन बांधते हैं। परमात्मा हमें पवित्रता के बंधन में बंधने का संकल्प कराते हैं। बाबा का बहुत-बहुत शुक्रिया जो हमें ऐसे श्रेष्ठ पवित्र बंधन में बांधा। वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके रुक्मिणी दीदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन बीके डॉ. सविता दीदी ने किया। इस मौके पर संस्थान के सभी वरिष्ठ भाई-बहनें सहित सभी शांतिवन निवासी भाई-बहनें मौजूद रहे।

अम्बाजी प्रहलाद पुजारी

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

आज न्यू कन्वेंट पब्लिक स्कूल में जगाधरी में एनुअल फंक्शन डे मनाया गया मुख्य अतिथि संगीता सिंगल मौजूद थी

आज न्यू कन्वेंट पब्लिक स्कूल में जगधारी, एनुअल फंक्शन दे मनाया गया जिसमें मौजूद…

મોબાઇલ ફોન સાથે એક ઇસમને ઝડપી મોબાઇલ ફોન ચોરીનો ગુન્હો શોધી કાઢતી ભાવનગર, લોકલ ક્રાઇમ બ્રાન્ચ

પોલીસ મહાનિરીક્ષક શ્રી ગૌતમ પરમારસાહેબ,ભાવનગર રેન્જ તથા પોલીસ અધિક્ષક શ્રી ડો.…

नित्या प्रकाश सिंह निर्वाण इंदौर बाइसिकिल मेयर और मध्यप्रदेश की पर्यावरण अध्यक्ष ने नो कार डे मनाया

एक दिन हम कार को ना कह कर पर्यावरण में सुधार लाने का प्रयास करे आर सबको संदेश…

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने देवभूमि यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

आप सभी जानते हैं कि आजकल देहरादून में डेंगू के चलते रक्त एवम् प्लेटलेट्स की बहुत…

1 of 11

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *