Breaking NewsLatest

आनंदपाल एनकाउंटर सीबीआई चार्जशीट के खिलाफ श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने सौपा कलेक्टर को ज्ञापन

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा आज देश के सभी शहरों में ज्ञापन दिए गए, राष्ट्रीय प्रवक्ता पिन्टू बन्ना ताल दक्षिण गुजरात अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया ने बताया की आनंदपाल एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सभी समाजों द्वारा सांवराद में सभा एकत्रित हुए और पुलिस द्वारा एकत्रित लोगों पर गोलीबारी की गई जिसमें राजपूत समाज के दो लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हुए, सीबीआई को जांच फर्जी एनकाउंटर की करनी थी मगर भाजपा सरकार द्वारा सीबीआई का गलत उपयोग करते हुए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के सहित 24 व्यक्तियों को सीबीआई द्वारा दंगे का दोषी घोषित कर दिया गया जो गलत है, सुखदेव सिंह सहित 24 राजपूत समाज के नेताओं ने सच और न्याय के लिए प्रदर्शन किया था जो संपूर्ण रूप से शांतिपूर्वक था मगर पुलिस ने सरकार के दबाव में गोलीबारी की जिससे लोगों ने अपनी जान बचाने के चक्कर में इधर उधर भागने लगे सीबीआई को जांच तो आनंदपाल के फर्जी एनकाउंटर की करनी थी मगर न्याय के लिए शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को ही दंगे का दोषी ठहरा दिया, सरकार से निवेदन है कि 24 सामाजिक नेताओं पर झूठे मुकदमों को तुरंत प्रभाव से खत्म करें अन्यथा समस्त भारत में जगह-जगह सर्व समाज द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा और जिसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी राजपूत समाज ने भारत की अखंडता के लिए अपना सर्वस्व निछावर किया है आपसे निवेदन है कि झूठे मुकदमों को तुरंत प्रभाव से खत्म करें आपकी अति कृपा होगी,

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

અંબાજી ખાતેથી ‘માતૃશક્તિ પોષણ’ અને ‘શ્રી શક્તિ વધામણા’ કીટ વિતરણનો પ્રારંભ કરાવતા જિલ્લા કલેકટર

અંબાજી, સંજીવ રાજપૂત, એબીએનએસ: બનાસકાંઠા જિલ્લા કલેકટર અને શ્રી આરાસુરી અંબાજી…

રાધનપુરમાં રાંધણ ગેસ માટે લાગી લાંબી લાઈનો: ફોન પર બુકિંગ બંધ થતાં ગ્રાહકો એજન્સી પર દોડી આવ્યા..

ગ્રાહકો દ્વારા અનેક વખત કોલ કરવામાં આવ્યા છતાં બુકિંગ ન થવાને કારણે લોકોમાં ભારે…

જાણીતા ફિલ્મ નિર્માંતા – દિગ્દર્શક અભિલાષ ઘોડાના ધર્મપત્ની કેતકી અભિલાષ ઘોડાનું દુ:ખદ અવસાન

કેન્સરની બિમારીને કારણે કેતકીબેનનું થયું અવસાન.. અમદાવાદ: એબીએનએસ: ગુજરાતી ફિલ્મ…

રાજ્ય સરકારે આવશ્યક દવાઓની યાદી (EDL)માં કર્યો વધારો: વર્ષ ૨૦૨૫-૨૬ માટે મહત્વપૂર્ણ ૧૫૦ દવાઓનો ઉમેરો કરાયો

એસેન્સિયલ ડ્રગ લિસ્ટની દવાઓ ૧,૩૮૬થી વધારીને ૧,૪૭૯ કરાઈ; સમીક્ષા બાદ બિનજરૂરી ૫૭…

1 of 748

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *