Breaking NewsLatest

भावनगर-बान्द्रा के बीच चलेगी एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा तथा उनकी मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा भावनगर टर्मिनस और बांद्रा टर्मिनस के बीच विशेष किराए पर पूर्णत: आरक्षित विशेष ट्रेन के 2 फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है। इस विशेष ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:-
Ø ट्रेन संख्‍या 09006/09005 भावनगर – बांद्रा सुपरफास्ट स्पेशल [2 फेरे]
ट्रेन संख्या 09006 भावनगर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल शनिवार, 26 फरवरी, 2022 को भावनगर टर्मिनस से 17.45 बजे प्रस्‍थान करेगी और अगले दिन 07.50 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर सुपरफास्ट स्पेशल गुरुवार, 24 फरवरी, 2022 को बांद्रा टर्मिनस से 16.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05.40 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सीहोर, सोनगढ़, धोला, बोटाद, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, सूरत, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर एवं सेकेंड क्लास सीटिंग कोच शामिल हैं।
ट्रेन संख्‍या 09005 एवं 09006 की बुकिंग 15 फरवरी, 2022 से यात्री आरक्षण केन्‍द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। उपरोक्‍त ट्रेन विशेष किराये के साथ पूर्णत: आरक्षित ट्रेन के रूप में चलेगी।
यात्री इस ट्रेन के परिचालन समय,  ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित सभी मानदंडों तथा एसओपी का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

અંબાજી ખાતેથી ‘માતૃશક્તિ પોષણ’ અને ‘શ્રી શક્તિ વધામણા’ કીટ વિતરણનો પ્રારંભ કરાવતા જિલ્લા કલેકટર

અંબાજી, સંજીવ રાજપૂત, એબીએનએસ: બનાસકાંઠા જિલ્લા કલેકટર અને શ્રી આરાસુરી અંબાજી…

રાધનપુરમાં રાંધણ ગેસ માટે લાગી લાંબી લાઈનો: ફોન પર બુકિંગ બંધ થતાં ગ્રાહકો એજન્સી પર દોડી આવ્યા..

ગ્રાહકો દ્વારા અનેક વખત કોલ કરવામાં આવ્યા છતાં બુકિંગ ન થવાને કારણે લોકોમાં ભારે…

જાણીતા ફિલ્મ નિર્માંતા – દિગ્દર્શક અભિલાષ ઘોડાના ધર્મપત્ની કેતકી અભિલાષ ઘોડાનું દુ:ખદ અવસાન

કેન્સરની બિમારીને કારણે કેતકીબેનનું થયું અવસાન.. અમદાવાદ: એબીએનએસ: ગુજરાતી ફિલ્મ…

1 of 748

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *