Latest

भावनगर मंडल ने अप्रैल 2022 में बिना टिकट यात्रियों से वसूले 86.5 लाख रूपये एक महीने की टिकट चेकिंग आय में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

बेटिकट व नियम विरुद्ध रेल यात्रा करने वाले लोंगों को हतोत्साहित करने के मद्देनजर भावनगर मंडल पर पूरे माह टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। भावनगर मंडल द्वारा टिकट चेकिंग आय में लगातार नए आयाम स्थापित किये जा रहे है। अप्रैल, 2022 के महीने मेँ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए मंडल ने बिना टिकट/अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले 11912 यात्रियों से 86,54,285 रूपये वसूल किए हैं जो कि एक महीने में टिकट चेकिंग से आय के मामले में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इससे पहले राजकोट मंडल द्वारा मार्च, 2022 के महीने में 9462 यात्रियों से 61.39 लाख रूपये वसूल किए गए थे। भावनगर डिविजन के सीनियर डीसीएम श्री माशूक अहमद के मार्गदर्शन में सहायक वाणिज्य प्रबंधक सुश्री नीलादेवी झाला की देखरेख में मंडल के सभी मुख्य टिकट निरीक्षक तथा अन्य टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके चलते मंडल ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
भावनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज गोयल ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने पर टिकट चेकिंग से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की और सभी रेल यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट खरीदकर यात्रा करें।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

જાણીતા ફિલ્મ નિર્માંતા – દિગ્દર્શક અભિલાષ ઘોડાના ધર્મપત્ની કેતકી અભિલાષ ઘોડાનું દુ:ખદ અવસાન

કેન્સરની બિમારીને કારણે કેતકીબેનનું થયું અવસાન.. અમદાવાદ: એબીએનએસ: ગુજરાતી ફિલ્મ…

રાજ્ય સરકારે આવશ્યક દવાઓની યાદી (EDL)માં કર્યો વધારો: વર્ષ ૨૦૨૫-૨૬ માટે મહત્વપૂર્ણ ૧૫૦ દવાઓનો ઉમેરો કરાયો

એસેન્સિયલ ડ્રગ લિસ્ટની દવાઓ ૧,૩૮૬થી વધારીને ૧,૪૭૯ કરાઈ; સમીક્ષા બાદ બિનજરૂરી ૫૭…

બાર કાઉન્સિલની ચૂંટણીમાં લોકચાહના મેળવતા ઉમેદવાર નરેન્દ્ર માધુ જીતની રેસમાં અગ્રેસરનો સમર્થકોનો દાવો..

અમદાવાદ, સંજીવ રાજપૂત, એબીએનએસ: ગુજરાત બાર કાઉન્સિલની ચૂંટણી દર પાંચ વર્ષે યોજાય…

1 of 626

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *