Breaking NewsLatest

भावनगर रेलवे मंडल पर पूरे उत्साह के साथ मनाया गया 73वाँ गणतंत्र दिवस

झंडे को सलामी देते हुए, महाप्रबंधक के संदेश का वाचन करते हुए एवं रंगीन गुव्बारों को आसमान

में छोड़ते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनिल आर. बारापात्रे।
भावनगर मंडल पर 73 वाँ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 2022 (बुधवार) को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनिल आर. बारापात्रे ने रेलवे स्टेडियम – भावनगर परा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा झण्डें को सलामी दी। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री रामराज मीणा की आगवानी में रेलवे सुरक्षा बल, सिविल डिफेंस, स्कूल ट्रुप व स्काउट & गाइड के जवानों ने इस अवसर पर परेड की मनोहर झांकी प्रस्तुत की, जिसका निरीक्षण अपर मण्डल रेल प्रबंधक श्री द्वारा किया गया। परेड का नेतृत्व श्री महावीर सिंह द्वारा किया गया एवं उनका सहयोग विकास दुबे द्वारा किया गया। उसके बाद अपर मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवसर पर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री आलोक कंसल के संदेश का वाचन किया तथा उन्होंने सभी अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं नागरिकों को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान टॉली और इसरो नामक डॉग द्वारा अलग-अलग करतब दिखाए गये। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में अपर मंडल रेल प्रबंधक ने कार्यक्रम को सफल बानाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। भावनगर मंडल के मंडल चिकित्सालय, कोचिंग डिपो सहित सभी स्टेशनों पर भी राष्ट्र ध्वज फहराया गया।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

સતત 10 વર્ષથી એક રાખી ફોજી કે નામ અભિયાન હેઠળ મહિલા કોર્પોરેટર દ્વારા જવાનોને રાખડી બાંધવામાં આવી

જામનગર, સંજીવ રાજપૂત: એક રાખી ફોજી કે નામ અભિયાન હેઠળ જામનગરના મહિલા કોર્પોરેટર…

રૂ.૪,૩૫,૧૦૦/-ના શંકાસ્પદ મુદ્દામાલ કબ્જે કરી બે ઇસમોને પકડી પાડતી ભાવનગર લોકલ ક્રાઇમ બ્રાન્ચ

પોલીસ મહાનિરીક્ષક શ્રી ગૌતમ પરમાર,ભાવનગર રેન્જ,ભાવનગર તથા પોલીસ અધિક્ષક ડો. શ્રી…

ભાવનગર શહેરમાં હર ઘર તિરંગા અભિયાનની ઉજવણી સંદર્ભે કમિશનરશ્રી એન.કે.મીણાના અધ્યક્ષસ્થાને બેઠક યોજાઈ.

રાષ્ટ્રીય સ્વતંત્રતા પર્વની ઉજવણીના ભાગરૂપે રાષ્ટ્રધ્વજના સન્માનમાં “હર ઘર…

1 of 731

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *