Breaking NewsLatest

5 अगस्त को दीपावली के त्योहार जैसे मनाएगी करणी सेना – पिन्टू बन्ना ताल,

सूरत, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने अपील की है कि पूरे देश मे 5 अगस्त को दीपावली के त्योहार जैसे मनाए। राष्ट्रीय प्रवक्ता पिन्टु बन्ना ताल ने बताया कि अयोध्या में प्रभु श्री राम जन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर बने। ये देश-दुनिया के करोड़ो हिन्दुओ का सपना था। काफी संघर्ष व अनेको कुर्बानीयो के बाद प्रभु श्री राम मंदिर के निर्माण की शुभ घड़ी आ गई है। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से 5 अगस्त को मंदिर के निर्माण के शुभारंभ व भूमि पूजन का दिन निश्चित किया गया है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सैनिक पूरे देश मे इस ऐतिहासिक दिन पर शाम को दीपावली की तरह घर पर दीपक एंव करणी सेना कार्यालयो पर जश्न मनाएंगे। ओर देश की सभी नागरिकों से अपील है कि अपने अपने घर मे 5 दीपक जलाकर कर त्योहार की तरह मनाए। क्योंकि हम सभी हिन्दुओ का हजारो साल का सपना साकार होने जा रहा है। यह हिंदुस्तान के लिए आत्म सम्मान व गौरव की बात है। वही देश आगे बढते है। जिनका आत्म सम्मान होता है ओर गौरवशाली इतिहास होता है। यह राम राज्य की परिकल्पना की नींव है और हिंदुत्व के विकाश के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने कहा कि प्रभु श्री राम जी के प्रति हम सभी हिन्दुओ की आस्था है। प्रभु श्री राम हमारे सनातन धर्म व हमारी संस्कृति के प्रतीक है। हम सभी हिन्दू भाई बहनों को इस शुभ घड़ी को हर्षोल्लास के साथ व अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाना चाहिए,

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

કેબિનેટ મંત્રીના અધ્યક્ષ સ્થાને ધ્રોલ એસ.ટી.ડેપો વર્કશોપ તથા જોડિયા એસ.ટી.બસ સ્ટેશનનો ખાતમુહૂર્ત સમારોહ યોજાયો

જામનગર, સંજીવ/અમિત, એબીએનએસ: રાજ્યના વન અને પર્યાવરણ, ક્લાઈમેટ ચેન્જ તથા વિજ્ઞાન…

નાણામંત્રી નિર્મલા સીતારમન દ્વારા રજૂ કરાયેલ કેન્દ્રીય બજેટ ૨૦૨૬ ને આવકારતું જામનગર શહેર ભાજપ

જામનગર, સંજીવ રાજપૂત, એબીએનએસ: નાણામંત્રી નિર્મલા સીતારમને ૧ ફેબ્રુઆરી, ૨૦૨૬ના…

1 of 746

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *