IndiaLatest

दून संस्कृति ने आज होटल कमला पैलेस में करवा चोथ एवम् दीपावली उत्सव मनाया।

मुख्य अतिथि श्रीमती शशि प्रेम अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि एस्ट्रो आर्टिस्ट सौम्य, आकाशवाणी से अर्चना डिमरी एवम् नूपुर डांस एकेडमी की डायरेक्टर श्री मती नूपुर गुप्ता, दून संस्कृति की डायरेक्टर डॉ रमा गोयल, अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल ने प्रोग्राम की शुरूवात दीप प्रज्ज्वलित कर की।

अतिथियों का स्वागत कर उन्हें मंचासीन किया। सुंदर सजावट कल्पना अग्रवाल, गुलशन सरीन, प्रीती गुप्ता, दीपा प्रसाद, सोनिका पाहवा,बबीता गुप्ता ने की।

करवा चौथ के स्पेशल गाने बोल न हल्के हल्के पर कल्पना, दीपा, सोनिका एवम् चारु गोयल ने नृत्य किया। अंकिता मित्तल एवम् पम्मी ने एकल नृत्य किया।

अनीता गुप्ता एवम् रेखा पुंडीर ने शानदार प्रस्तुति दी। बबीता, रुचि, सुमन एवम् रेखा शर्मा ने रंगीला तारा पर गरबा की सुंदर प्रस्तुति दी।
दीपावली की पूजा थाली की भी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रथम व द्वितीय को उपहार दिया गया।

 

इस बार करवा चौथ सुंदरी का चुनाव अलग तरीके से किया गया। बेस्ट ड्रेस, कातिलाना अदाएं, सादगी, फैशन का जोश, मन मोहिनी, रूप की रानी, मधुर मुस्कान, करवा क्वीन टाइटल के साथ किया गया। निर्णायक मंडल में अर्चना डिमरी, सौम्या जी एवम् नूपुर गुप्ता ने सभी निर्णय दिए। मंच संचालन प्रीती गुप्ता ने किया। रमा गोयल एवम् कल्पना अग्रवाल ने सभी मेहमानों का स्वागत पटका एवम् माला पहनाकर एवम् पोधा देकर किया। प्रोग्राम में अंत में सभी प्रतिभागियों एवम् क्वीन को गिफ्ट दिए गए। राष्ट्रीय गीत के बाद नाश्ते के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

बेस्ट ड्रेस -आंचल कर्नवाल
कातिलाना अदाएं – प्रीती गुप्ता
सादगी- सीमा गोयल
फैशन का जोश -भक्ति कपूर
मन मोहिनी -बबीता गुप्ता
रूप की रानी -सुमन पांडेय
मधुर मुस्कान -पूजा कंसल
गरबा क्वीन -दया बिस्ट

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

કેબિનેટ મંત્રીના અધ્યક્ષ સ્થાને ધ્રોલ એસ.ટી.ડેપો વર્કશોપ તથા જોડિયા એસ.ટી.બસ સ્ટેશનનો ખાતમુહૂર્ત સમારોહ યોજાયો

જામનગર, સંજીવ/અમિત, એબીએનએસ: રાજ્યના વન અને પર્યાવરણ, ક્લાઈમેટ ચેન્જ તથા વિજ્ઞાન…

નાણામંત્રી નિર્મલા સીતારમન દ્વારા રજૂ કરાયેલ કેન્દ્રીય બજેટ ૨૦૨૬ ને આવકારતું જામનગર શહેર ભાજપ

જામનગર, સંજીવ રાજપૂત, એબીએનએસ: નાણામંત્રી નિર્મલા સીતારમને ૧ ફેબ્રુઆરી, ૨૦૨૬ના…

1 of 637

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *