Latest

तीज उत्सव पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, पायल बनी तीज क्वीन देश की धरोहर है हमारे तीज त्योहार स्वादिष्ट व्यंजनों का भी उठाया अतिथियों ने आनंद

यमुनानगर
सावन के इस माह में भगवान शिव की पूजा तथा भगवान शिव से जुड़े तीज उत्सव का विशेष महत्व है, जिसके चलते शहर के किसी ना किसी भाग में आए दिन तीज उत्सव मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ की महिला इकाई द्वारा गोविंदपुरी के भगवान परशुराम समुदायिक केंद्र में तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री सुनीता शर्मा द्वारा की गई। सुनीता शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गुर्जर महाविद्यालय देवधर की प्राचार्य ममता शर्मा उपस्थित हुई।

इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता रजनी गुर्जर, नगर परिषद शेडोरा के चेयर पर्सन शालिनी शर्मा, पार्षद डेजी शर्मा तथा पूर्व पार्षद कुसुम त्यागी उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक मंडल की भूमिका में लेजर एक्सपर्ट डॉक्टर प्राप्ति, उमा पराशर, नेहा तथा शिवानी रही।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष आर डी शर्मा भी पहुंचे और उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए उन द्वारा मनाए जा रहे इस उत्सव कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में तीज क्वीन के रूप में सर्व जागरूक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पैड वूमेन डॉ पायल रावत को चुना गया।

मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ ममता शर्मा द्वारा उन्हें क्राउन डालकर सम्मानित किया गया। डॉक्टर पायल को उनके पारंपरिक परिधान तथा सवाल-जवाब के दौर के बाद तीज क्वीन चुना गया। इस दौरान पारंपरिक लोकगीत, नृत्य प्रतियोगिता, झूला, गीत संगीत तथा विभिन्न व्यंजनों का भी आए हुए अतिथियों ने आनंद उठाया।

कार्यक्रम के दौरान तीज उत्सव पर घेवर का भी वितरण किया गया। सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ की ओर से शगुन के रूप में उपहार देकर सम्मानित किया गया।

उत्सव के दौरान मंच का सफल संचालन मोनिका शर्मा द्वारा किया गया। सभी वक्ताओं ने तीज त्योहारों को बताया देश की धरोहर। तीज उत्सव में संघ की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सरयू शर्मा, लक्ष्णा भारद्वाज, सुनीता शांडिल्य, नीलम शर्मा, सरोज शर्मा, उमा पराशर, पूनम गौड, पूनम, विद्या त्यागी, नीलम त्यागी, सुधा त्यागी, पूनम त्यागी, करुणा, रीता त्यागी, निशू, नीरज त्यागी, प्रोफेसर राखी, सीमा, बिंदु, एडवोकेट रेनू, संध्या, इंदु गुप्ता, सुमन, कविता, पूजा, कमलेश, स्वीटी तथा संरक्षक राकेश त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष मनोज त्यागी, युवा कार्यकारी अध्यक्ष परीक्षित त्यागी, रघुनंदन भारद्वाज, प्रियंक शर्मा, मोनू तथा वीरेंद्र त्यागी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन
तीज उत्सव में भाग लेती महिलाएं।

सत्यम नागपाल यमुनानगर हरियाणा

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

“આવો બનાવીએ શાળા પ્રવેશોત્સવને સમાજોત્સવ” થીમ સાથે રાજ્યમાં ૨૬ થી ૨૮ જૂન દરમિયાન યોજાશે શાળા પ્રવેશોત્સવ-૨૦૨૫-૨૬

મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલ સહિત રાજ્યમંત્રી મંડળના મંત્રીશ્રીઓ - પદાધિકારીઓ…

ગાંધીનગરની ગાયત્રી શક્તિપીઠમાં હવે ગાયત્રી મંત્રની ઊર્જાશક્તિ સાથે સૌર ઊર્જાશક્તિનો સમન્વય પણ થશે

ગાંધીનગર, સંજીવ રાજપૂત: ગાંધીનગરના ગાયત્રી શક્તિપીઠમાં સોલાર પેનલથી સુર્ય…

અમદાવાદ વિશ્વ ઉમિયાધામ ખાતે પાટીદારોનું ગૌરવવંતુ રજવાડું ‘સોનાની હાટડી’ પુસ્તકનું વિમોચન કરતા મુખ્યમંત્રી

અમદાવાદ, સંજીવ રાજપૂત: મુખ્યમંત્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલે અમદાવાદમાં વિશ્વ ઉમિયાધામ…

જામનગર શહેર-જિલ્લાને રૂ.૪૩૦ કરોડથી વધુના વિવિધ વિકાસલક્ષી પ્રકલ્પોની ભેટ આપતા મુખ્યમંત્રી ભુપેન્દ્રભાઈ પટેલ

જામનગર, સંજીવ રાજપૂત: રાજ્યના મુખ્યમંત્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલના અધ્યક્ષસ્થાને જામનગર…

1 of 605

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *