surat

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीन आर्मी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर ग्रीन आर्मी चैरिटेबल ट्रस्ट, सूरत द्वारा “वृक्ष उछेर अभियान” के अंतर्गत एक भव्य एवं प्रेरणादायक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दानदाताओं के सहयोग से पौधों का रोपण किया गया तथा पूरी टीम द्वारा लगभग 40 से अधिक वृक्षों का सफलतापूर्वक रोपण किया गया।

इस कार्यक्रम में पटेल कंप्यूटर क्लासेस के श्री जगदीशभाई माणिया, ज्ञान विद्यापीठ के शिक्षकगण एवंमानव मंदिर ट्रस्ट के प्रभुजी और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित एवं स्वच्छ भविष्य का निर्माण करना था। उपस्थित सभी लोगों ने “एक व्यक्ति – एक वृक्ष” का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

ग्रीन आर्मी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वर्षभर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जाता है। संस्था का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षित कर एक हरित समाज का निर्माण करना है।

कार्यक्रम दानदाताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से 100 प्रतिशत सफल रहा और सभी ने इस पहल की सराहना की।

🌳 365 दिन वृक्षारोपण करने वाली संस्था
🌱 ग्रीन आर्मी चैरिटेबल ट्रस्ट, सूरत

“पेड़ लगाएं – पर्यावरण बचाएं, हरियाली बढ़ाएं – भविष्य संवारें।” 🌍🌱

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

શહીદ દિન નિમિત્તે દેશના અમર શહીદોને સુરત જિલ્લા વહીવટીતંત્ર દ્વારા ભાવભીની શ્રદ્ધાંજલિ અર્પણ કરાઈ

સુરતઃ એબીએનએસ શુક્રવાર: ભારતના સ્વાતંત્ર્ય સંગ્રામમાં પોતાના પ્રાણોની આહુતિ…

1 of 2

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *