दीपावली के शुभ अवसर पर समाजिक कार्यकर्ता पिन्टू बन्ना ताल, राजपाल सिंह सोमासी, यशवन्त सिंह, एंव पंकज, लोकेश, ने 100 से अधिक जरूरमंद लोगो को नए कपड़े एंव फल बांट कर उनके साथ दीपावली मनाई, सुरत के विभिन्न विस्तारो में फुटपाथ पर रहते बेसहारा लोगो को कपडे बांट कर जरूरतमंद लोगों को दीपावली के अवसर रौनक ले आए और उन्होंने समाज में संपन्न लोगों को सार्थक दिवाली मनाने का संदेश दिया है कि गरीब बच्चों एंव लोगो के साथ त्योहार मनाने से खुशियां दोगुनी हो जाती हैं।

















