Breaking NewsLatest

भावनगर रेलवे मंडल पर मनाई गई 130वीं आंबेडकर जयंती

संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 130वीं जन्म जयंती कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए भावनगर मंडल पर सादगीपूर्ण तरीके से एवं कोरोना प्रोटोकाल की अनुपालना करते हुए मनाया गया। डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को हुआ था। भावनगर रेलवे मंडल कार्यालय में 14 अप्रैल को छुट्टी होने के कारण 15 अप्रैल (गुरूवार) को आंबेडकर जयंती मनाई गई। मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रतीक गोस्वामी ने बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने मोमबत्ती जलाया एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनिल आर. बारापात्रे ने भी बाबा साहेब को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर मंडल कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बारी-बारी से कोरोना प्रोटोकाल के नियमों का पालन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्थापना विभाग द्वारा वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी श्रीमती अरिमा भटनागर के निर्देशानुसार किया गया।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

જાણીતા ફિલ્મ નિર્માંતા – દિગ્દર્શક અભિલાષ ઘોડાના ધર્મપત્ની કેતકી અભિલાષ ઘોડાનું દુ:ખદ અવસાન

કેન્સરની બિમારીને કારણે કેતકીબેનનું થયું અવસાન.. અમદાવાદ: એબીએનએસ: ગુજરાતી ફિલ્મ…

રાજ્ય સરકારે આવશ્યક દવાઓની યાદી (EDL)માં કર્યો વધારો: વર્ષ ૨૦૨૫-૨૬ માટે મહત્વપૂર્ણ ૧૫૦ દવાઓનો ઉમેરો કરાયો

એસેન્સિયલ ડ્રગ લિસ્ટની દવાઓ ૧,૩૮૬થી વધારીને ૧,૪૭૯ કરાઈ; સમીક્ષા બાદ બિનજરૂરી ૫૭…

1 of 748

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *