Breaking NewsLatest

महाराजा हरि सिंह जयंती पर अवकाश की मांग – करणी सेना

सूरत, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने जम्मू कश्मीर के महाराजा हरि सिंह जयंती को अवकाश घोषित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सरकार को हरि सिंह की जयंती पर 23 सितंबर को अवकाश घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि सरकार को जम्मू एंव देश के लोगों की इस मांग को पूरा करने में इतना समय क्यों लग रहा है। करणी सेना की मांग है। कि जल्द से जल्द इस दिन को सामाजिक अवकाश के रूप में घोषित करें। करणी सेना एंव सुखदेव सिंह गोगामेड़ी बॉलीवुड में चल रहे घमासान में भी सुर्खियां में है। जम्मू कश्मीर के पूर्व महाराजा हरि सिंह के जन्मदिन को आज श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने पूरे देश में धूम धाम से मनाया गया। गुजरात के दक्षिण गुजरात कार्यालय पर प्रताप सिंह दहिया की अध्यक्षता में जयंती मनाई। राष्ट्रीय प्रवक्ता पिन्टू बन्ना ताल ने बताया कि महाराजा हरि सिंह जैसे राजा ने अपने राज्य के लिए बहुत कुछ किया है। भारत देश की भूमि में अनेकों महानायको ने जन्म लिया है 23 सितंबर को ऐसे ही महानायक महाराजा हरि सिंह की जयंती है, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर राज्य समेत संपूर्ण देश को अपने दूरदर्शी सोच से एक नई दिशा दी थी। जिसके कारण आज जम्मू-कश्मीर राज्य भारत का अभिन्न अंग है। जम्मू-कश्मीर विरासत के आखिरी राजा हरि सिंह का जन्म 23 सितंबर 1895 के दिन जम्मू में हुआ था। अपनी वीरता और बुद्धि बल के दम पर हरि सिंह मात्र 20 वर्ष में ही जम्मू-कश्मीर सियासत के मुख्य सेनापति नियुक्त हो चुके थे। महाराजा प्रताप सिंह की मृत्यु के बाद 1925 में उनका जम्मू-कश्मीर राज्य के राजा के तौर पर राजतिलक हुआ था।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

વડોદરામાં નર્મદા નિગમે કેનાલો ઉપર ૧૩ કિમિ. લંબાઇમાં સોલાર પેનલથી ૨૯.૫૧ મિલિયન યુનિટ સ્વચ્છ વીજળી ઉત્પન્ન કરી

ગાંધીનગર, સંજીવ રાજપૂત: કેનાલો ઉપર સોલાર પેનલ બેસાડી સૌર ઊર્જા ઉત્પન્ન કરવા માટે…

કેન્દ્રીય મંત્રી ડૉ. મનસુખ માંડવિયા તા. ૧૫ સપ્ટેમ્બર, રવિવારના રોજ રાજકોટ તથા સુરેન્દ્રનગર જિલ્લાના પ્રવાસે

ડૉ. મનસુખ માંડવિયા ગુજરાતના રાજકોટમાં પશ્ચિમના રાજ્યો/કેન્દ્રશાસિત પ્રદેશો સાથે…

1 of 662

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *