Breaking NewsIndia

मुंबई में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा राष्ट्रीय महासम्मेलन व संगोष्ठी का शानदार कार्यक्रम किया गया।

राष्ट्रीय बैठक मे निर्णय लिया  गया कि 2 अक्टूबर 2023 को पोरबंदर गुजरात से पत्रकार सुरक्षा यात्रा शुरु की जायेगी।

गुजरात से निकलने वाली पत्रकार सुरक्षा यात्रा देश के 15 राज्यों से होकर दिल्ली मे आंदोलन के रूप मे तब्दील हो जायेगी।

मुंबई के अंधेरी वेस्ट लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के फ्लेग बेंक्वेट हॉल में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा राष्ट्रीय महासम्मेलन व संगोष्ठी का शानदार कार्यक्रम किया गया।

जिसमें पत्रकारों को न्याय के लिए आवाज उठाई गई। और महाराष्ट्र के एक पत्रकार शशिकांत वारीसे कि आत्मा की शांति के लिए दो मिनिट का मौन कर श्रद्धांजलि दी गई जिसके बाद कार्यक्रम शुरुआत किया गया जिसकी शुरुआत हमारे राष्ट्रीय गान के साथ कि गई। इसके बाद  पत्रकारों के हित के लिए भी आवाज उठाई गई।
“पत्रकार एक जाति, एक धर्म,
एक रास्ता, एक परिवार,”

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करें केन्द्र एव राज्य सरकारे ये अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का संदेश

मुंबई:- देश की आर्थिक राजधानी मे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत के राष्ट्रीय अधिवेशन मे राष्ट्रीय बैठक सम्पन्न हुई । जिसमे महाराष्ट्र के।पत्रकारो के अलावा देश के अन्य राज्यों से राष्ट्रीय पदाधिकारियों व प्रदेश अध्यक्षो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कालावड़िया, ने बताया की आने वाले 2 अक्टूबर गुजरात के पोरबंदर से अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत की तरफ़ से पत्रकार एकता न्याय यात्रा. निकलेगी और दिल्ली के जंतर मंतर मैदान में जाएगी और भारत सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मांग कि जाएगी।

राष्ट्रीय अधिवेशन मे राष्ट्रीय महासचिव महफूज,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह परिहार,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलशाद खान ने उदबोधन मे कहाँ  महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मे पहली बार हुए अधिवेशन मे पत्रकारों  की संख्या बता रही है की पत्रकार अब एक साथ अपनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है ।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा,महासचिव उत्पल सेन गुप्त्ता,प्रदेश सचिव अमित संतवानी ने कहा की छत्तीसगढ़ मे भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ मे पत्रकार सुरक्षा कानून लागु होने जा रहा है जो देश का पहला राज्य होगा और महाराष्ट्र सरकार से अनुरोध किया की वो महाराष्ट्र मे भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करके दूसरा राज्य बनाए और राज्य के पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करें।

आज इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कालावड़िया, और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलशाद खांन, राष्ट्रीय महा सचिव मेहफुज़ खांन, महाराष्ट्र प्रदेश संरक्षण सोहैल खंड़वानी, गुजरात से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सत्येन्द्र मिश्रा. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूभाई चौधरी. राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय परमार, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आशा यादव, दिल्ली प्रदेश सचिव संजीव कुमार, कामगार यूनियन के अभिजीत राणे, सुंदरी ठाकोर, अनील गलगली, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेर दरगाह कमेटी के जावेद पारेख, के साथ साथ मुंबई शहर के कई नामी गिरामी सख्सियात समाजिक संगठनो के साथ काफी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

ચોરી થયેલ એકટીવા સ્કુટર સાથે એક ઇસમને ઝડપી પાડી વાહન ચોરીનો ગુન્હો શોધી કાઢતી પેરોલ ફર્લો સ્કવોડ ભાવનગર.

પોલીસ મહાનિરીક્ષક શ્રી ગૌતમ પરમાર,ભાવનગર રેન્જ તથા પોલીસ અધિક્ષક શ્રી ડો.હર્ષદ…

1 of 342

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *