Breaking NewsIndia

सर्व जागरूक संगठन की और एक पहल अध्यापकों का मेला और श्रेष्ठ गुरु पुरस्कार का आयोजन

यमुनानगर,05 सितंबर। समाजसेवी संस्था सर्व जागरूक संगठन की ओर से सोमवार को गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज यमुना नगर में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर यमुनानगर व जगाधरी के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 58 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर सर्व जागरूक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉक्टर पायल रावत ने कहा कि यह हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है कि जो शिक्षा हमें मिली है। इन शिक्षकों की बदौलत है। हमारी संस्कृति में परंपरा अनुसार गुरू का आदर व सम्मान सदियों से किया जाता रहा है। और आज का दिन देश के राष्ट्रपति राधाकृष्णन पल्लवी के नाम से शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि इन गुरुओं की दी हुई शिक्षा व मार्गदर्शन से शिष्य अपने जीवन में सफल होता है। हर व्यक्ति चाहे जीवन में जितनी भी ऊंचाइयों को छू ले उसके पीछे इन जैसे ही गुरुजनों द्वारा दी गई शिक्षा व मार्गदर्शन होता है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष की तरह आज भी शिक्षक दिवस पर हमारे संगठन की ओर से जगाधरी यमुनानगर में से आए सभी सम्मानित महिला व पुरुष शिक्षकों का प्रशंसा प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

आज के इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति से सम्मानित समाजसेवी श्रीमती बुलबुल टीलन विशेष रुप से कार्यक्रम में पहुंची। श्रीमति बुलबुल टीलन ने कहा कि कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इन्हीं शिक्षकों की बदौलत पीढ़ी दर पीढ़ी अपने भविष्य को उज्जवल बना रही हैं। उन्होंने कहा कि सर्व जागरूक संगठन की अध्यक्षा डॉक्टर पायल रावत द्वारा समाज में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों जितनी तारीफ करूं कम है।

डॉ. पायल की संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों से वह समाज में अपनी सेवाएं दे रही हैं। यह बहुत ही गर्व की बात है। इस मौके पर कॉलेज की डायरेक्टर वीरेंद्र गांधी, डीएवी गर्ल्स कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल विभा गुप्ता, नीलम बंसल, नेहा गरियाली व बलविंदर सिंह टीलन व खुश्बू टीटीपी विशेष रूप से उपस्थित रहें।

रिपोर्टर सत्यम नागपाल हरियाणा

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

છેતરપીંડી વિશ્વાસઘાતના ગુન્હામાં નાસતાં-ફરતાં આરોપીને ઝડપી પાડતી ભાવનગર લોકલ ક્રાઇમ બ્રાન્ચ

પોલીસ મહાનિરીક્ષક શ્રી ગૌતમ પરમાર,ભાવનગર રેન્જ,ભાવનગર તથા પોલીસ અધિક્ષક ડો. શ્રી…

1 of 365

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *