Breaking NewsEntertainment

रामायण के बाद, अब स्टार भारत साल 2013 की टीवी सीरीज ‘महाभारत’ को करने जा

मानव जाति के लिए सबसे बड़े महाकाव्यों में से एक, महाभारत न केवल एक महान युद्ध की कहानी है बल्कि ज्ञान का एक शाश्वत मार्गदर्शक भी है, जिसने लाखों पीढ़ियों को ’धर्म’ का सार सिखाया है। यह कहानी सभी को जीवन के प्रति बेहतर दृष्टिकोण देती है और उन्हें हमेशा सही के मार्ग के मार्ग पर चलने में मदद करती है। जैसा कि हम सभी जानते हैं इस वक्त दुनिया एक घातक महामारी से लड़ रही है, ऐसे में हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ने स्वास्तिक प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित साल 2013 की टीवी श्रृंखला ‘महाभारत’ को दोबारा प्रसारित करने का निर्णय लिया है।

आज हमें पूरी मानवता के लिए घातक महामारी के विरुद्ध इस लड़ाई को पार करने की आवश्यकता है और इस विचार को ध्यान में रखते हुए स्टार भारत, ज्यादा से ज्यादा लोगों को घर पर बनाए रखने के ध्येय के साथ और इस कथा / कहानी को देखते हुए प्यार के सच्चे सार, घृणा, ईर्ष्या, वासना, लाचारी, लालच और शक्ति को समझने में सक्षम बनाने में तत्पर है। साथ ही यहाँ हम कुछ और कारणों पर भी प्रकाश डाला जाएगा, जिनकी वजह से दर्शकों को ‘महाभारत’ फिर से देखने की जरूरत है !

सौरभ जैन (भगवान कृष्ण के रूप में), पूजा शर्मा (द्रौपदी के रूप में), सायंतनी घोष (सत्यवती के रूप में), शहीर शेख (अर्जुन के रूप में), अर्पित रांका (दुर्योधन रूप में), प्रणीत भट्ट (शकुनी के रूप में), पुनीत इस्सर (परशुराम के रूप में) यह सभी दिग्गज कलाकार सिद्धार्थ कुमार तिवारी की ‘महाभारत’ में अपनी निर्णायक भूमिकाओं में नज़र आएँगे जिन्होंने दर्शकों का मनोरंजन करने में खुद को हर बार की तरह साबित किया है। यह हमेशा अपनी भव्यता, वीएफएक्स, महान कहानी, महंगे सेट, सुंदर स्थानों, मनोरम दृश्यों, तारकीय कलाकारों और एक शक्तिशाली कथा के लिए याद किया जाएगा।

महाभारत की इस महाकाव्य गाथा और इसकी सुंदर कहानी का वर्णन जो वर्तमान स्थिति में प्रासंगिक है, यह केवल वर्तमान महामारी से लड़ने वाले सभी को आशा और शक्ति देना चाहती है। यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि इन दिनों होने वाली सभी घटनाओं में महाभारत के कई दृष्टांत हैं। हम स्टार भारत द्वारा इस कठिन समय में दर्शकों को साहस देने और उनका मनोरंजन करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हैं।

देखिए ‘महाभारत’ हर दिन शाम 6 बजे बजे केवल स्टार भारत पर !

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

ભારતીય બનાવટના ઇંગ્લીશ દારૂની બોટલ નંગ-૧૮૩ કિ.રૂ.૬૧,૭૩૮/-નાં મુદ્દામાલ ઝડપી પાડતી ભાવનગર લોકલ ક્રાઇમ બ્રાન્ચ

પોલીસ મહાનિરીક્ષક શ્રી ગૌતમ પરમાર, ભાવનગર રેન્જ, ભાવનગર તથા પોલીસ અધિક્ષક ડો.…

સવારકુંડલા ના લોક ગાયીકા આશા કારેલીયાને ગુજરાત ગવર્મેન્ટ દ્વારા વિધાનસભામાં કરાયા સન્માનિત

સવારકુંડલાના વતની અને ગુજરાતના લોકગાયિકાનું આશા કારેલીયા વિશ્વ રંગભૂમિ ના દિવસે…

1 of 383

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *