Entertainment

गांधी जयंती पर अब्बास-मस्तान ने पेश किए 2026 के ‘3 मंकीज़’, दिखा जेन-ज़ी अंदाज़, ‘सब देखो। अपनी सुनो। बेख़ौफ़ बोलो।’

अर्जुन रामपाल, विशाल जेठवा, मुस्तफा बर्मावाला और तेनजिन दल्हा अभिनीत ‘3 मंकीज़’ 4 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी

मुंबई, 2 अक्टूबर 2026: गांधी जयंती के मौके पर फिल्मकार जोड़ी अब्बास-मस्तान ने महात्मा गांधी से जुड़े सबसे पहचाने जाने वाले प्रतीकों में से एक तीन बंदरों की अवधारणा को 2026 के नए अंदाज़ में पेश करते हुए अपनी अगली फिल्म ‘3 मंकीज़’ का ऐलान किया है।

फिल्म के पोस्टर और मोशन पोस्टर के साथ इसकी पहली झलक सामने आई, जहां पारंपरिक “बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो” की सोच को एक नए संदेश के साथ पेश किया गया है।

सब देखो। अपनी सुनो। बेख़ौफ़ बोलो।

यही ‘3 मंकीज़’ का नया मंत्र है, जो आज की पीढ़ी के आत्मविश्वास, आज़ादी और बेबाक अंदाज़ को दर्शाता है। मोशन पोस्टर में तीन बंदरों की पारंपरिक छवि के बाद सामने आते हैं फिल्म के तीन किरदार, अमर, अकबर और एंथनी। विशाल जेठवा अमर, मुस्तफा बर्मावाला अकबर और तेनजिन दल्हा एंथनी के किरदार में नजर आएंगे। तीनों नकाब पहने, हथियारों के साथ और खतरनाक हालात के बीच भी मस्ती करते दिखाई देते हैं।

अब्बास-मस्तान ने कहा, “हमारे 3 मंकीज़ अमर, अकबर और एंथनी ‘सब देखो। अपनी सुनो। बेख़ौफ़ बोलो’ वाले अंदाज़ को लेकर चलते हैं। वे शरारती और अप्रत्याशित हैं और खतरनाक स्थिति में भी ऐसा लगता है जैसे वे जो कर रहे हैं उसका मज़ा ले रहे हैं। लेकिन अब्बास-मस्तान की फिल्म में जो दिखाई देता है, जरूरी नहीं कि वही पूरी सच्चाई हो।”

वहीं अर्जुन रामपाल फिल्म में संजय के किरदार में नजर आएंगे, जिनकी एंट्री कहानी में एक नया रहस्य जोड़ती है। क्या वह 3 मंकीज़ के साथ हैं या उनके खिलाफ, यह फिलहाल पर्दे में रखा गया है।

अब्बास-मस्तान की पहचान रहे ट्विस्ट, सस्पेंस और रहस्य को इस बार एक युवा और शरारती अंदाज़ के साथ पेश किया गया है। ‘3 मंकीज़’ में अमर, अकबर और एंथनी की कहानी के साथ नकाबों के पीछे छिपे राज धीरे-धीरे सामने आएंगे।

‘3 मंकीज़’ में अर्जुन रामपाल, विशाल जेठवा, मुस्तफा बर्मावाला, तेनजिन दल्हा और मुस्तफा अली नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया है और यह 4 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

1 of 33

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *