Entertainment

राजेश राय, राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी की हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ वेव्स ओटीटी पर 2 नंबर पर ट्रेंडिंग में

भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री के क्रांतिकारी निर्देशक धीरू यादव के कुशल निर्देशन में निर्मित बहुचर्चित हिंदी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ प्रसार भारती के ऑफिसियल ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स ओटीटी डिजिटल प्रीमियर किया गया है।

जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और ये फिल्म नंबर दो पर ट्रेडिंग में आ गया है। इस उपलब्धि पर फिल्म की पूरी की टीम में खुशी का माहौल बना हुआ है। दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय ने खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट करके लिखा है कि ‘हम ख़ुद से क्या कहें,बात सबके सामने हैं, इतनी हिंदी फ़िल्मों के बीच हमारी हिंदी फ़िल्म – ‘बिजली का लट्टू’ ट्रेंडिंग में दूसरे नम्बर पे है। ये सब आपके प्यार की बदौलत है, बस यूँ ही अपना प्यार बनाये रखें!’

निर्देशक धीरु यादव ने कहा, ‘हमें बेहद खुशी हो रही है कि हमारी फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ वेव्स ओटीटी पर स्ट्रीम होते ही 2 नंबर पर ट्रेंडिंग में आ गई है। इस उपलब्धि पर पर दर्शकों का दिल से आभार।’ उन्होंने ऑडियंस से अपील करते हुए कहा कि जिन्होंने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, वे सब हँसी, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर इस फ़िल्म की देसी कहानी का लुत्फ उठाने के लिए आज ही वेव्स ओटीटी ऐप्प डाउनलोड करें और क्लिक करके सीधे फिल्म देखें।

‘ गौरतलब है कि केशव मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ कॉमेडी, सस्पेंस और पारिवारिक ड्रामा से भरपूर फिल्म दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इस फिल्म का निर्माण केशव माहेश्वरी ने किया है, जबकि इसके सह-निर्माता कृष्णा राठी हैं। फिल्म का निर्देशन कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी फिल्मों का डंका बजा चुके नाम चीन निर्देशक धीरू यादव ने किया है। उन्होंने इस फिल्म में ग्रामीण परिवेश, सस्पेंस-कॉमेडी, देहाती ताने-बाने को बहुत ही मजेदार ढंग से दर्शाया है।

इस फिल्म की कहानी आम जनमानस, सामाजिक ताने-बाने और कॉमेडी के साथ-साथ दिलचस्प सस्पेंस पर आधारित है। फिल्म में मुख्य भूमिका से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे राजेश राय के साथ दिग्गज अभिनेता राजीव वर्मा, संजय पांडेय, अंबिका वाणी, संदीप यादव, रितु माहेश्वरी, मुनमुन चक्रवर्ती, राजीव अयाची, योगेश तिवारी, द्वारिका दहिया, अनन्या राठी, पुष्पा पंथ, बंटी शर्मा, अंकित अग्रवाल और शिवम यादव जैसे मंझे हुए कलाकारों की बड़ी स्टारकास्ट नजर आ रही है।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

1 of 33

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *