India

महिला शक्ति ने किया प्रिया असीजा का जोरदार स्वागत

महिला शक्ति ने किया प्रिया असीजा का जोरदार स्वागत
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन का किया धन्यवाद।

भिवानी। हाल ही में भाजपा संगठन द्वारा प्रिया असीजा को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में हाउसिंग बोर्ड स्थित नंगली वालों की कुटिया में महिला शक्ति द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रिया असीजा का फूलमालाओं और पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने भजन कीर्तन कर ढ़ोल की थाप पर नाचते गाते हुए उनकी नवनियुक्ति की खुशी मनाई और प्रिया को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विशेष तौर पर उपस्थित प्रभु विचारानंद बाई जी ने भी अपने विचार रखे और प्रिया को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रिया असीजा ने भी मोदी जी के 9 वर्ष के कार्यकाल के दौरान महिलाओं के लिए बनाई गई योजनाओं और कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने मोदी सरकार को महिलाओं का हितैषी बताते हुए कहा कि भाजपा में ही महिलाओं का हित सुरक्षित है और भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जहां महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है।

इस दौरान प्रिया असीजा ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश धनखड़,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता दांगी और जिला अध्यक्ष श्री शंकर धुपड का धन्यवाद करने के साथ-साथ उपस्थित महिलाओं का भी धन्यवाद किया।

इस दौरान महिला मोर्चा ज़िला सचिव शालू अरोड़ा के साथ साथ ममता चांदना,हेमा क्वात्रा,बबीता हंस,अंजू अरोड़ा,सरिता गेरा, अनिता शर्मा,कृष्णा कुकरेजा,मंजू मेहता,सुदेश कामरा,हर्ष सचदेवा,सुषमा ढींगरा, दर्शना,संगीता सरदाना,शशि बाला,कीर्ति सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही।

Repoter satyam nagpal

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

आज न्यू कन्वेंट पब्लिक स्कूल में जगाधरी में एनुअल फंक्शन डे मनाया गया मुख्य अतिथि संगीता सिंगल मौजूद थी

आज न्यू कन्वेंट पब्लिक स्कूल में जगधारी, एनुअल फंक्शन दे मनाया गया जिसमें मौजूद…

મોબાઇલ ફોન સાથે એક ઇસમને ઝડપી મોબાઇલ ફોન ચોરીનો ગુન્હો શોધી કાઢતી ભાવનગર, લોકલ ક્રાઇમ બ્રાન્ચ

પોલીસ મહાનિરીક્ષક શ્રી ગૌતમ પરમારસાહેબ,ભાવનગર રેન્જ તથા પોલીસ અધિક્ષક શ્રી ડો.…

नित्या प्रकाश सिंह निर्वाण इंदौर बाइसिकिल मेयर और मध्यप्रदेश की पर्यावरण अध्यक्ष ने नो कार डे मनाया

एक दिन हम कार को ना कह कर पर्यावरण में सुधार लाने का प्रयास करे आर सबको संदेश…

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने देवभूमि यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

आप सभी जानते हैं कि आजकल देहरादून में डेंगू के चलते रक्त एवम् प्लेटलेट्स की बहुत…

1 of 11

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *