Breaking NewsLatest

भावनगर टर्मिनस स्टेशन पर “वन स्टेशन वन प्रॉडक्ट” योजना के तहत हैन्डिक्राफ्ट स्टॉल का शुभारंभ

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने एवं उन्हें लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से 03 अप्रैल, 2022 को पश्चिम रेलवे भावनगर मंडल के भावनगर टर्मिनस स्टेशन पर एक हैन्डिक्राफ्ट स्टॉल का शुभारंभ श्री मनोज गोयल, मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किया गया। यह स्टॉल भावनगर के जम जम इंटरप्राइजेज के द्वारा लगाया गया है, जिसका प्रबंधन सुश्री शेख राबियाबसरि ने किया है।  मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज गोयल एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनिल आर. बारापात्रे ने प्रोत्साहन हेतु स्टॉल से कुछ वस्तुएं खरीदी तथा उन वस्तुओं की काफी प्रशंसा की।


इस स्टॉल में बिक्री के लिए रखी गई वस्तुएं खुद राबियाबसरि द्वारा बनायी गई हैं। जिनका अधिकतर उपयोग शादी विवाह, सगाई, दिपावली जैसे त्योहारों में सजावट के लिए, किसी को भेंट करने, सुशोभित करने, पैकिंग करने तथा सुन्दर से वस्तुओं को दिखाने के लिए उपयोग किया जाता है। स्टॉल में बहुत सारी वस्तुओं का संग्रह है, जो राबियाबसरि एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा स्वयं बनाया गया है। रेलवे ने इन्हें प्रोमोट करने की अपील की है। इनके बिजनेस में बढ़ोतरी हो इस उद्देश्य से यह योजना (One Station One Product) लागू की गई है। यह योजना भावनगर मंडल पर पहली बार लागू की गई है।


इस अवसर पर श्री माशूक अहमद (वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक) के साथ मंडल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा मीडियाकर्मी उपस्थित थे। सभी ने स्टॉल में रखे हुए हैन्डिक्राफ्ट की काफी प्रशंसा की।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

“આવો બનાવીએ શાળા પ્રવેશોત્સવને સમાજોત્સવ” થીમ સાથે રાજ્યમાં ૨૬ થી ૨૮ જૂન દરમિયાન યોજાશે શાળા પ્રવેશોત્સવ-૨૦૨૫-૨૬

મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલ સહિત રાજ્યમંત્રી મંડળના મંત્રીશ્રીઓ - પદાધિકારીઓ…

ગાંધીનગરની ગાયત્રી શક્તિપીઠમાં હવે ગાયત્રી મંત્રની ઊર્જાશક્તિ સાથે સૌર ઊર્જાશક્તિનો સમન્વય પણ થશે

ગાંધીનગર, સંજીવ રાજપૂત: ગાંધીનગરના ગાયત્રી શક્તિપીઠમાં સોલાર પેનલથી સુર્ય…

અમદાવાદ વિશ્વ ઉમિયાધામ ખાતે પાટીદારોનું ગૌરવવંતુ રજવાડું ‘સોનાની હાટડી’ પુસ્તકનું વિમોચન કરતા મુખ્યમંત્રી

અમદાવાદ, સંજીવ રાજપૂત: મુખ્યમંત્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલે અમદાવાદમાં વિશ્વ ઉમિયાધામ…

જામનગર શહેર-જિલ્લાને રૂ.૪૩૦ કરોડથી વધુના વિવિધ વિકાસલક્ષી પ્રકલ્પોની ભેટ આપતા મુખ્યમંત્રી ભુપેન્દ્રભાઈ પટેલ

જામનગર, સંજીવ રાજપૂત: રાજ્યના મુખ્યમંત્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલના અધ્યક્ષસ્થાને જામનગર…

1 of 724

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *