Breaking NewsLatest

भावनगर बिज़नेस डेवलपमेंट यूनिट की एक और उपलब्धि: जूनागढ़ से बिहार के कर्पूरीग्राम व सराय के लिए जैविक खाद का लदान शुरू

पश्चिम रेलवे की बहु-विषयक व्यावसायिक विकास इकाइयाँ (Business Development Unit-BDU) जोनल मुख्यालय और डिवीजनों में गठित की गई हैं, जो नए विचारों और पहलों को शामिल करके माल बाजार में व्यवसाय की संभावनाओं को बेहतर बनाने का एक सराहनीय काम कर रही हैं। माल ढुलाई करने वालों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के साथ भावनगर डिवीजन ने जैविक खाद लोड करके एक और उपलब्धि हासिल की है। अभी हाल हीं में 04 अगस्त, 2020 को धोराजी से बांग्लादेश के दर्शना स्टेशन (दूरी 2437 किलोमीटर) तक मालगाड़ी द्वारा प्याज का परिवहन किया गया था।
भावनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री वी. के. टेलर के अनुसार, जुनागढ़ से जैविक खाद (Organic manure) की लोडिंग भावनगर डिवीजन की बीडीयू की पुरज़ोर कोशिशों के फलस्वरूप सम्भव हुआ है। रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुसार, पश्चिम रेलवे माल ढुलाई करने वालों को आकर्षित करने के क्रम में माल और पार्सल के परिवहन के लिए रेलवे के साथ गठजोड़ करने के लिए कई नई प्रोत्साहन योजनाएँ लेकर आई है, जो पहले से लागू माल ढुलाई प्रोत्साहन योजनाओं के अलावा हैं। पश्चिम रेलवे के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड द्वारा की गई नीतिगत पहल और टु पोइन्ट रेक पर 5% सरचार्ज हटा लिये जाने से इसे सम्भव बनाया गया है।
भावनगर डिवीजन के जुनागढ़ स्टेशन से 06 सितम्बर, 2020 को जैविक खाद (Organic manure) का लदान शुरू है। यह टु पोइन्ट रेक विटराग ट्रेडर्स की तरफ से कर्पूरीग्राम (27 वैगन) व सराय (15 वैगन) स्टेशन के लिए बुक किया गया है। यह टु पोइन्ट रेक 42 वैगोनों के साथ कुल 2070 किमी की दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचेगा, जिससे भावनगर मण्डल को 53.75 लाख रु का राजस्व प्राप्त होगा।

 

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

જાણીતા ફિલ્મ નિર્માંતા – દિગ્દર્શક અભિલાષ ઘોડાના ધર્મપત્ની કેતકી અભિલાષ ઘોડાનું દુ:ખદ અવસાન

કેન્સરની બિમારીને કારણે કેતકીબેનનું થયું અવસાન.. અમદાવાદ: એબીએનએસ: ગુજરાતી ફિલ્મ…

રાજ્ય સરકારે આવશ્યક દવાઓની યાદી (EDL)માં કર્યો વધારો: વર્ષ ૨૦૨૫-૨૬ માટે મહત્વપૂર્ણ ૧૫૦ દવાઓનો ઉમેરો કરાયો

એસેન્સિયલ ડ્રગ લિસ્ટની દવાઓ ૧,૩૮૬થી વધારીને ૧,૪૭૯ કરાઈ; સમીક્ષા બાદ બિનજરૂરી ૫૭…

બાર કાઉન્સિલની ચૂંટણીમાં લોકચાહના મેળવતા ઉમેદવાર નરેન્દ્ર માધુ જીતની રેસમાં અગ્રેસરનો સમર્થકોનો દાવો..

અમદાવાદ, સંજીવ રાજપૂત, એબીએનએસ: ગુજરાત બાર કાઉન્સિલની ચૂંટણી દર પાંચ વર્ષે યોજાય…

1 of 748

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *