Breaking NewsLatest

भावनगर मंडल के 10 कर्मचारियों को महाप्रबंधक श्री आलोक कंसल ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया व्यक्तिगत पुरस्कार कार्मिक विभाग ने रतलाम डीविजन के साथ संयुक्त रूप से जीता कार्यकुशलता शील्ड

पश्चिम रेलवे का 66वां रेलवे सप्ताह पुरस्कार समारोह मंगलवार, 20 जुलाई, 2021 को चर्चगेट, मुंबई में आयोजित किया गया। यह पुरस्कार समारोह हर साल चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण का सम्‍मान करने के लिए आयोजित किया जाता है। ऐसे कुशल अधिकारियों और कर्मचारियों में से कुछ चुनिंदा लोगों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है। यह न केवल अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित करता है, बल्कि आने वाले वर्ष में दूसरों को भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। रेल सप्ताह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में मंडलों को दक्षता शील्ड भी प्रदान की जाती हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री आलोक कंसल ने भावनगर मंडल के 10 मेधावी अधिकारियों और कर्मचारियों को दक्षता पदक, योग्यता प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए। श्री कंसल ने वर्ष 2020-21 के लिए भावनगर मंडल के कार्मिक विभाग को रतलाम डीविजन के साथ संयुक्त रूप से प्रतिष्ठित दक्षता शील्ड प्रदान की।
श्रीमती अरिमा भटनागर, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी की अगुवाई में उनकी टीम द्वारा श्री प्रतीक गोस्वामी, मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशानुसार 2020-21 के दौरान किये गये उत्कृष्ट कार्य हेतु दक्षता शील्ड प्रदान किया गया है। व्यक्तिगत रूप से पुरस्कृत होने वाले कर्मचारी हैं-
श्री गिरराज प्रसाद बैरवा (सीसीसी-पीपावाव पोर्ट), श्री त्रिपाठी अरूण कुमार (जूनियर इंजीनियर, टीआरडी-बोटाद), श्री मुकेश मोहन (ट्रॉलीमैन-जूनागढ़), श्री कमलेश एल. कंजारिया (सीनियर सेक्शन इंजीनियर-भावनगर), श्री नरेन्द्र मीणा (स्वास्थ्य निरीक्षक-भावनगर परा), श्री पंकज सोनारा (स्टेशन अधीक्षक-पीपावाव पोर्ट), श्री अयूब ए कुरैशी (पॉइंट्समैन-विजापडी), श्री विजय प्रकाश दुबे (उप निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल-भावनगर परा), श्री संजय कुमार पी जोशी (वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर-जुनागढ़) एवं श्री पेठाभाई अर्जनभाई (डेपो सहायक-भावनगर)।

 

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

જાણીતા ફિલ્મ નિર્માંતા – દિગ્દર્શક અભિલાષ ઘોડાના ધર્મપત્ની કેતકી અભિલાષ ઘોડાનું દુ:ખદ અવસાન

કેન્સરની બિમારીને કારણે કેતકીબેનનું થયું અવસાન.. અમદાવાદ: એબીએનએસ: ગુજરાતી ફિલ્મ…

રાજ્ય સરકારે આવશ્યક દવાઓની યાદી (EDL)માં કર્યો વધારો: વર્ષ ૨૦૨૫-૨૬ માટે મહત્વપૂર્ણ ૧૫૦ દવાઓનો ઉમેરો કરાયો

એસેન્સિયલ ડ્રગ લિસ્ટની દવાઓ ૧,૩૮૬થી વધારીને ૧,૪૭૯ કરાઈ; સમીક્ષા બાદ બિનજરૂરી ૫૭…

બાર કાઉન્સિલની ચૂંટણીમાં લોકચાહના મેળવતા ઉમેદવાર નરેન્દ્ર માધુ જીતની રેસમાં અગ્રેસરનો સમર્થકોનો દાવો..

અમદાવાદ, સંજીવ રાજપૂત, એબીએનએસ: ગુજરાત બાર કાઉન્સિલની ચૂંટણી દર પાંચ વર્ષે યોજાય…

1 of 748

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *