Breaking NewsLatest

भावनगर रेलवे मण्डल पर 26 नवम्बर को मनाया गया “संविधान दिवस”

भावनगर रेलवे मण्डल पर 26 नवंबर, 2020 (गुरूवार) को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दिन श्री प्रतीक गोस्वामी, मण्डल रेल प्रबंधक, भावनगर द्वारा मण्डल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पठन कराया गया। जिसमें भारतीय संविधान की प्रस्तावना तथा संवैधानिक मूल्यों को पढ़ा गया। इस अवसर पर मण्डल के सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी जुड़े थे। इस प्रकार का कार्यक्रम भावनगर मण्डल के सभी स्टेशनों पर किया गया। इस अवसर पर प्रस्तावना का वाचन इस प्रकार किया गया-

हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

 

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

કેબિનેટ મંત્રીના અધ્યક્ષ સ્થાને ધ્રોલ એસ.ટી.ડેપો વર્કશોપ તથા જોડિયા એસ.ટી.બસ સ્ટેશનનો ખાતમુહૂર્ત સમારોહ યોજાયો

જામનગર, સંજીવ/અમિત, એબીએનએસ: રાજ્યના વન અને પર્યાવરણ, ક્લાઈમેટ ચેન્જ તથા વિજ્ઞાન…

નાણામંત્રી નિર્મલા સીતારમન દ્વારા રજૂ કરાયેલ કેન્દ્રીય બજેટ ૨૦૨૬ ને આવકારતું જામનગર શહેર ભાજપ

જામનગર, સંજીવ રાજપૂત, એબીએનએસ: નાણામંત્રી નિર્મલા સીતારમને ૧ ફેબ્રુઆરી, ૨૦૨૬ના…

1 of 746

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *