Breaking NewsLatest

माननीया सांसद श्रीमती पूनमबेन माडम ने भाणवड रेलवे स्टेशन से यात्री सुविधाओं का लोकार्पण किया

06 मार्च, 2022 (रविवार) को भाणवड रेलवे स्टेशन से भाणवड रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म सं.1 पर बैठक व्यवस्था के साथ 16मी.X7मी. का कवरशेड, पूर्ण ऊँचाई का विस्तारित प्लेटफार्म सं.1, महिलाओं के लिए गैर वातानुकूलित प्रतीक्षालय, पूर्ण ऊँचाई का प्लेटफार्म सं.2, लालपुर जाम स्टेशन पर पूर्ण ऊँचाई का विस्तारित प्लेटफार्म सं.1 तथा दिव्यांगजन के लिए शौचालय, गोपजाम स्टेशन पर दिव्यांगजन के लिए शौचालय, बालवा स्टेशन पर दिव्यांगजन के लिए शौचालय तथा जाम जोधपुर स्टेशन पर दिव्यांगजन के लिए शौचालय का लोकार्पण श्रीमती पूनमबेन माडम, माननीया सांसद (लोकसभा-जामनगर) के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। माननीया सांसद ने अपने संसदीय विस्तार के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों पर हो रहे विकास कार्यों के प्रति संतोष जताया।
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक श्री मनोज गोयल के साथ मण्डल के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। साथ हीं, भाणवड की जनता, रेलयात्री एवं मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

કેબિનેટ મંત્રીના અધ્યક્ષ સ્થાને ધ્રોલ એસ.ટી.ડેપો વર્કશોપ તથા જોડિયા એસ.ટી.બસ સ્ટેશનનો ખાતમુહૂર્ત સમારોહ યોજાયો

જામનગર, સંજીવ/અમિત, એબીએનએસ: રાજ્યના વન અને પર્યાવરણ, ક્લાઈમેટ ચેન્જ તથા વિજ્ઞાન…

નાણામંત્રી નિર્મલા સીતારમન દ્વારા રજૂ કરાયેલ કેન્દ્રીય બજેટ ૨૦૨૬ ને આવકારતું જામનગર શહેર ભાજપ

જામનગર, સંજીવ રાજપૂત, એબીએનએસ: નાણામંત્રી નિર્મલા સીતારમને ૧ ફેબ્રુઆરી, ૨૦૨૬ના…

1 of 746

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *