Latest

हर घर तिरंगा अभियान के साथ श्री बजरंग सेना 13 से 15 अगस्त तक देश में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, श्री बजरंग सेना के सदस्य भी अपने घरों पर लहराएंगे तिरंगा

रिपोर्टिंग आनंद गुरव सूरत

सूरत। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत केंद्र सरकार ने इस बार स्वतंत्रता पर्व पर हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की है। श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए अभियान से जुड़ने की घोषणा की है।

13 से 15 अगस्त चलने वाले अभियान के दौरान श्री बजरंग सेना के सभी सदस्य अपने घरों पर तिरंगा लहराएंगे।
श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने बताया कि देश को मिली आजादी का जश्न हर भारतीय मानता है। तिरंगा इस देश की आन बान और शान है। केंद्र सरकार ने इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर लोगों में देशभक्ति का जोश भरने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है।

इस अभियान को देश के विभिन्न संगठन और संस्थाओं की ओर से प्रतिसाद मिल रहा है। श्री बजरंग सेना ने भी इस अभियान से जुड़ने का निर्णय किया है। श्री बजरंग सेना के सभी सदस्य 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे और स्वतंत्रता पर्व धूमधाम से मनाएंगे।
प्रोफ़ाइल हितेश विश्वकर्म.

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

સરકારી આયુર્વેદ હોસ્પિટલ પોપટપુરા ખાતે વિશ્વ યોગ દિવસની ઉજવણી અંતર્ગત યોગાભ્યાસ કાર્યક્રમ યોજાયો

ગોધરા, વિનોદ રાવલ,એબીએનએસ: આરોગ્ય અને પરિવાર કલ્યાણ વિભાગ ગુજરાત રાજ્ય અને…

પાટણમાં નોર્થ ગુજરાત એજ્યુકેશન સોસાયટી, કોલેજ ગ્રાઉન્ડ ખાતે આંતરરાષ્ટ્રીય યોગ દિવસની ઉજવણી થઈ

રાધનપુર. અનિલ રામાનુજ. એબીએનએસ : પાટણવાસીઓ વહેલી સવારે હૂંફાળા પવન સાથે યોગમયી…

1 of 607

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *