Latest

तीज उत्सव देहरादून में मनाया गया

आज दून संस्कृति ने तीज उत्सव जी एम एस रोड स्तिथ होटल कमला पैलेस में मनाया। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि डॉ रश्मि त्यागी रावत (धर्मपत्नी पूर्व मुख्यमंत्री, प्रोफेसर एवम् समाज सेवी), अमिता सिंह (पार्षद एवम् समाज सेवी), निवेदिता गांगली ( न्यूमरोलॉजी एक्सपर्ट एवम् समाज सेवी), डायरेक्टर डॉ रमा गोयल  अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल, प्रिया गुलाटी एवम् एक्जीक्यूटिव सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई।


सभी अतिथियों का स्वागत पोधे एवम् हाथ का बैंड देकर किया गया।
मेघा मित्तल ने इक परदेशी मेरा दिल ले गया, नेहा गुप्ता ने बन्ना रे बागा मै झूला डल्यो, कुसुम सिंह ने टिप टिप बरसा पानी, सीमा गोयल ने आया सावन भरे मनभावन, राखी अग्रवाल ने पिया का देख के, डोली चौहान ने चूड़ी भी ज़िद पर, अमिता चौहान एवम् अनीता गुप्ता ने लुक छू प जाना रे, रेखा पुंडीर ने रंगीलो सावन आयो री, पूजा कंसल एवम् आरुषि सिंघल ने भी तीज के गाने पर नृत्य किया। रेखा पुंडीर ने रंगीला सावन आयो , बबीता गुप्ता,, सुमन पांडेय, रेखा शर्मा एवम् रुचि बिंदल ने रंगीलो सावन आयो पर ग्रुप डांस किया।


सरिता रानी ने सास बहू पर एक नाटिका प्रस्तुत की।
तीज क्वीन की 3 चरणों में 45 आयु वर्ग से कम, 45 आयु वर्ग से अधिक एवम् गेस्ट ग्रुप आयोजित की गई।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 2 स्टॉल कुर्ती, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, राखी, लड्डू गोपाल जी की ड्रेस आदि के भी लगाए गए।
एक दिव्यांग को सपोर्ट करते हुए उसके द्वारा बनाए गए जूट बेग सबने खरीदे। खूबसूरत डेकोरेशन सुमन जैन भाभी, बबीता गुप्ता, दीपा प्रसाद एवम् चारु गुप्ता जी द्वारा की गई। पूरे कार्यक्रम को गौरी एवम् चारु गर्ग ने मंच संचालन कर चार चांद लगा दिए।
सभी परफॉर्मर्स को रमा गोयल एवम् कल्पना अग्रवाल जी द्वारा गिफ्ट दिए गए।

तीज क्वीन का ताज इस प्रकार रहा
45 वर्ष से कम
मेघा मित्तल तीज क्वीन
चारु गर्ग 1st रनर अप
सीमा गोयल 2nd रनर अप
तीज क्वीन
45 वर्ष से अधिक
दया बिस्ट तीज क्वीन
संगीता अग्रवाल 1st रनर अप
बबीता गुप्ता 2nd रनर अप

अंत में सभी ने नाश्ता किया।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

ગુજરાત માટે ગર્વની ક્ષણ: ઓપરેશન સિંદુરની સફળતા વિશ્વને જણાવનારા કર્નલ સોફિયા કુરેશી મૂળ વડોદરાના છે

વડોદરા, સંજીવ રાજપૂત: ગુજરાતની ધરતીની એક દિકરી, કર્નલ સોફિયા કુરેશી, આજે દેશ…

છત્તીસગઢના ગ્રામીણ ક્ષેત્રના પદાધિકારી અધિકારીઓનું પ્રતિનિધિ મંડળે મુખ્યમંત્રીની લીધી મુલાકાત

ગાંધીનગર, સંજીવ રાજપૂત મુખ્યમંત્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલની મુલાકાત છત્તીસગઢ રાજ્યના…

1 of 598

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *