Breaking NewsLatest

माननीया सांसद डॉ. भारतीबेन डी. शियाल ने भावनगर टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का लोकार्पण किया

आज दिनांक 09 जनवरी, 2021 को भावनगर टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर भावनगर टर्मिनस रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास, पुरूष एवं महिलाओं के लिए वातानुकुलित प्रतीक्षालय एवं पूर्ण लंबाई कवर शेड, भावनगर परा स्टेशन पर पुरूष एवं महिलाओं के लिए प्रतीक्षालय, स्टेशन परिसर का सौंदर्यीकरण, सोनगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म सं.2 की पूर्ण ऊँचाई, बोटाद स्टेशन के प्लेटफार्म का पूर्ण लंबाई कवर शेड, वरतेज, खोडीयार मंदिर, सणोसरा, उजलवाव, अलमपर, निंगाला एवं जालिया स्टेशनों पर दिव्यांगजन के लिए शौचालय की सुविधा का लोकार्पण डॉ. श्रीमती भारतीबेन डी. शियाल, माननीया सांसद, भावनगर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। माननीया सांसद भारतीबेन डी. शियाल ने भावनगर टर्मिनस पर हो रहे विकास के अन्य कार्यों के प्रति संतोष जताया एवं भावनगर मण्डल के अन्य छोटे-बड़े स्टेशनों पर भी हो रहे कार्यों के प्रति संतोष जताया।
इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक श्री प्रतीक गोस्वामी, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री माशूक अहमद, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (समन्वय) श्री सी. एस. हंसेलिया एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। इस अवसर पर मीडिया कर्मी भी मौजूद थे।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

ઇન્ટરનેશનલ બિગ કેટ એલાયન્સ સમિટ-2026ની સૌપ્રથમ પ્રિ-ઇવેન્ટનો મુખ્યમંત્રીએ વર્ચ્યુઅલ માધ્યમથી પ્રારંભ કરાવ્યો

જજનગઢ, સાસણ ગીર, ધ્રુવ ચુડાસમા, એબીએનએસ: કેન્દ્રીય વન પર્યાવરણ મંત્રી ભૂપેન્દ્ર…

1 of 752

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *