Breaking NewsCrime

DST टीम की सूचना पर रेवदर पुलिस ने की कारवाई ।। सट्टा लगाते रेवदर बस स्टैंड पर देर रात चार व्यक्तियों पर हुई कार्रवाई, मौके से ₹26200 सहित, चार मोबाइल सट्टा पर्ची बरामद।।

माउंट आबू।।

रेवदर शहर के बस स्टैंड पर कल शनिवार रात्रि करीब 10बजे सिरोही की डीएसटी टीम की सूचना पर सदर पुलिस थाना ने सट्टा खेलते चार व्यक्तियों को देर रात गिरफ्तार किया। और व्यक्तियों के पास से चार मोबाइल सहित पैसे और जुए की सट्टा पर्ची बरामद की।

रेवदर पुलिस थाना के हेड कॉन्स्टेबल किशनलाल ने बताया कि देर शाम को सिरोही की डीएसटी टीम के द्वारा सूचना आई कि रेवदर बस स्टैंड पर आए दिन व्यक्तियों के द्वारा सट्टा और जुआ खेला जाता है जिस पर देर रात को बस स्टैंड के समीप कुछ व्यक्तियों के द्वारा सट्टा लगा जुआ खेला जा रहा है जिसकी सूचना पर हम रेवदर के बस स्टैंड पर पहुंचे जहां पर बस स्टैंड के समीप एक चबूतरे पर कुछ लोगों के द्वारा सट्टा जुआ खेला जा रहा था। जिस पर चारों व्यक्तियों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। और आरोपियों के पास से ₹26 हजार 200 रुपए, 4 मोबाइल और सट्टा पर्चियां बरामद की।

हेड कांस्टेबल किशन लाल ने बताया की पारा राम पुत्र खंगार निवासी घासीवास रेवदर, ओमप्रकाश पुत्र श्रीकिशन निवासी पावर हाउस रोड रेवदर, शंकरलाल पुत्र गल्ला राम निवासी मेघवाल वास रेवदर और कैलाश चंद पुत्र प्रभु लाल निवासी पावर हाउस रोड रेवदर को सट्टा जुआ खेलते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को धारा 13 आरपीजीओ जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया।

रिपोर्ट बाय प्रहलाद पुजारी अंबाजी

 

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

અંબાજી – યુવતી ને બ્લેકમેલિંગ કરી , બદનામ કરાવી ધમકી સહિત ખંડણી મંગાવવાના આરોપસર યુવક પર F.I.R નોંધાઈ

ઇન્સ્ટગ્રામ પર ફ્રેન્ડશિપ કરી ,મળવા બોલાવી ફોટા - વીડિયો બનાવી બ્લેકમેઇલિંગ મળવા…

અંબાજી પોલીસે મોડી રાત્રે દારૂનું ઓપરેશન પાર પાડ્યુ, કુલ ૬ લાખ નો મુદામાલ પકડ્યો જેમા વિદેશી દારૂ અને ગાડી

બનાસકાંઠા જિલ્લામાં વિદેશી દારૂ સામે જીલ્લા પોલીસ વડા પ્રશાંત સુમ્બે ડ્રાઈવ કરતા…

સુલીયાત કાર ચોરીનો ભેદ ઉકેલાયો: લોનના હપ્તા ન ભરાતા બેંકે જપ્ત કરેલી કાર મૂળ માલિકે જ ડુપ્લીકેટ ચાવીથી ચોરી કરી

પંચમહાલ,વિનોદ રાવલ,એબીએનએસ: પંચમહાલ જિલ્લાના મોરવા હડફ તાલુકાના સુલીયાત ગામેથી…

1 of 393

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *