India

व्यापारियों को सरकार परेशान ना करे। सरकार ने अगर व्यापारियो को प्रताडित किया तो आन्दोलन किया जायेगा। – महेन्द्र मित्तल

 

यमुनानगर () आज दिनाक 16-5-23 मंगलवार क भारत सरकार मे वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के नाम पर यमुनानगर के जीएसटी के डीईटीसी अशोक पंचाल को उद्योग व्यापार मण्डल हरियाणा के द्वारा समाजसेवी व प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र मित्तल के नेतृत्व मे मांग पत्र सौंपा। मौके पर संजय मित्तल, संजीव गुप्ता, सन्दीप गांधी, विपिन गुप्ता, ईन्द्रजीत सिंह, हर्षित काम्बोज, सन्दीप गोयल, संजीव बंसल आदि व्यापारी मौजूद रहे। बोलते हुये महेन्द्र मित्तल ने कहा की उद्योग व्यापार मण्डल सामाजिक संगठन है। समाज की समस्या को प्रशासन व सरकार के समक्ष रख कर समाधान हेतु सेवा कार्य करते हैं। उन्होने कहा की व्यापारी वर्ग हमेशा सरकार का सहयोग करता है। जब भी कोई आन्दोलन या उपद्रव होता है। तो सबसे पहले व्यापारी को हराया व धमकाया जाता है। और व्यापारी का शोषण होता है। सरकार की नीतियों से भी व्यापारी उलझा रहता है। महेन्द्र मित्तल ने आगे कहा की व्यापारी राष्ट्र के विकास की रीढ़ की हड्डी है। स्थानीय व्यापारियों के द्वारा बहुतायत मे रोजगार के अवसर उत्पन्न होते हैं। महेन्द्र मित्तल ने डीईटीसी अशोक पंचाल से कहा की पिछले कुछ दिनो से समाज में चर्चा है कि जीएसटी विभाग के द्वारा व्यापारियों पर छापे मारें जायेंगे। अधिकारियों के द्वारा सभी व्यापारी की दुकान पर जाकर जांच की जायेगी। गलती होने पर जुर्माना व सजा होगी। जिससे व्यापारी वर्ग में भय का वातावरण है। जिस कारण व्यापारी डर के माहौल में भयभीत हो काम कर रहा है। जबकि सरकार को स्थानीय व्यापारियों को सहयोग करना चाहिये। महेन्द्र मित्तल ने आगे कहा की मांग पत्र मे भी मांग की गई है की अगर सरकार या विभाग के द्वारा कोई जांच करनी है। तो व्यापारी वर्ग का सहयोग के साथ करे। विभाग द्वारा जांच करने पर किसी भी व्यापारी को प्रताड़ित ना करे। किसी का उत्पीड़न ना हो।

.

व्यापारियों से मांग पत्र लेकर डीईटीसी अशोक पंचाल ने कहा की किसी व्यापारी को परेशान नही किया जायेगा। केन्द्र सरकार के द्वारा जो सूची जारी हो कर आई है उन व्यापारियो के पास जाकर दस्तावेज देखे जायेंगे। किसी को परेशान नही किया जायेगा। उन्होने व्यापारी समाज को सन्देश देकर कहा की भयभीत ना हो।

 

महेन्द्र मित्तल व सभी व्यापारी प्रतिनिधियो ने कहा की अगर किसी व्यापारी की कोई गलती है तो उसको समझा कर उस गलती का समाधान करवायें। जीएसटी की जटिलताओं से आज तक पढे लिखे व्यापारी को सहयोग करें। कार्य को सुचारू करवाये। किसी को दण्डित न करें। व्यापारियों को सहयोग किया जाये। व्यापारियो को अगर परेशान किया गया तो प्रदेश स्तर पर आन्दोलन किया जायेगा। किसी भी व्यापारी को प्रताड़ित नही होने देंगे। महेंद्र मित्तल ने कहा कि जीएसटी पोर्टल में बहुत जटिलताएं हैं। आज भी बहुत बार गलतियां हो जाती हैं। जब से जीएसटी लागू हुआ था तब से आज तक अधिकारी भी इसको सही रूप से समझ नहीं सके हैं। सरकार ने भी बहुत बार बदलाव किये हैं। व्यापारियों को परेशान ना करके सहयोग की भावना से काम किया जाए। जिससे व्यापारी वर्ग में भय का वातावरण है। जिस कारण व्यापारी डर के माहौल में भयभीत हो काम कर रहा है।  जबकि होना तो चाहिए कि सरकार द्वारा स्थानीय व्यापारियों को सहयोग करने के लिए त्रुटि सुधार केन्द्र खोले जाने चाहिये। महेन्द्र मित्तल ने आगे कहा की मांग पत्र मे भी मांग की गई है की अगर सरकार या विभाग के द्वारा कोई जांच करनी है। तो व्यापारी वर्ग का सहयोग के साथ करे। विभाग द्वारा जांच करने पर किसी भी व्यापारी को प्रताड़ित ना करे। किसी का उत्पीड़न ना हो।

बोलते हुये प्रदेश महासचिव संजीव गुप्ता व जिला प्रभारी सन्दीप गांधी ने कहा की बहुतायत व जटिल लाइसेंस प्रणाली के इन्हीं कारणों के वजह से लघु व मध्यम व्यापारी का बच्चा आज व्यापार छोड़ कर बड़े बड़े उद्योगपतियों घरानो के पास नौकरियां कर रहा है।

बहुत संख्या मे हमारा युवा के द्वारा राष्ट्र को छोड़कर दूसरे देशों की नागरिकता लेकर विदेशों में नौकरियां कर रहा है। सरकार अपनी कार्यशैली पर मंथन करे। अगर सरकार ने अपनी नीतियों में सुधार नहीं किया तो आने वाले समय में स्थानीय व्यापारी काम छोड जायेगा।

विपिन गुप्ता, हर्षित काम्बोज व सन्दीप गोयल ने कहा की सरकार मेड इन इंडिया के तहत बाहर से व्यापारियों को आने का न्योता दे रही है। किन्तु स्थानीय व्यापारियों पर कर व लाइसेंस का दबाव डाल रही है। व्यापारियों को सहयोग किया जाये। जिससे हमारा राष्ट्र विश्व गुरु बनें। जिला प्रभारी सन्दीप गांधी ने व्यापारियों को एकजुट हो कर संगठन से जुड़ने की अपील की।

रिपोर्ट सत्यम नागपाल हरियाणा

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

ગુજરાત યુનિવર્સિટીના ૭૨ મા દીક્ષાંત સમારોહમાં ૫૧,૬૨૨ વિદ્યાર્થીઓને પદવી,ડિપ્લોમા અને પ્રમાણપત્રો અર્પણ કરાયા

ગુજરાત યુનિવર્સિટીના ૭૨ મા વાર્ષિક દીક્ષાંત સમારોહમાં વિવિધ વિદ્યાશાખાઓના ૫૧,૬૨૨…

1 of 13

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *