Breaking NewsLatest

डॉ रमा गोयल बनी भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

देहरादून। विख्यात समाजसेविका डॉ रमा गोयल जी ने आज भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के विचारों और संदेशों को जन जन तक पहुंचाने एवम् इनके अनुरूप राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्यरत है। वर्तमान में यह भारत के 19 प्रांतों में कार्य कर रही है। डॉ रमा गोयल समाजसेवा के क्षेत्र में उत्तराखंड में एक जाना माना नाम है। विशेष रूप से दिव्यांगो एवम् हिंसा से पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास, किशोर बालिकाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य की देखभाल एवम् महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनका विशेष योगदान है। वह अन्य कई राष्ट्रीय संस्थाओं से भी जुड़ी है।
डॉ रमा गोयल ने बताया कि भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी के महिला मोर्चा के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया जाएगा। साथ ही विकास के कार्यों में सभी की समान भागेदारी सुनिश्चित करने का भी प्रयास रहेगा।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

ઇન્ટરનેશનલ બિગ કેટ એલાયન્સ સમિટ-2026ની સૌપ્રથમ પ્રિ-ઇવેન્ટનો મુખ્યમંત્રીએ વર્ચ્યુઅલ માધ્યમથી પ્રારંભ કરાવ્યો

જજનગઢ, સાસણ ગીર, ધ્રુવ ચુડાસમા, એબીએનએસ: કેન્દ્રીય વન પર્યાવરણ મંત્રી ભૂપેન્દ્ર…

1 of 752

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *