Breaking NewsLatest

पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती तनुजा कंसल ने वेरावल हेल्थ युनिट को एक वाटर कुलर भेंट किया तथा सफाई एवं अन्य कर्मियों को कंबल का वितरण किया

पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन (WRWWO) रेल कर्मियों और उनके परिवारों को न सिर्फ हरसंभव सहायता प्रदान करने में, बल्कि समाज के कमज़ोर तबकों को भी मदद पहुँचाने के समय हमेशा आगे रहा है। इसी क्रम में, 17 दिसम्बर, 2021 को पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती तनुजा कंसल ने संगठन की कार्यकारी महिला सदस्यों की उपस्थिती में वेरावल हेल्थ युनिट को मरीजों एवं स्टॉफ की सुविधा हेतु एक वाटर कुलर भेंट किया तथा वेरावल के सफाई एवं अन्य कर्मियों के बीच कंबलों का वितरण भी किया। वाटर कुलर से मरीजों एवं स्टॉफ को गर्मियों के समय में ठंडा पानी मिल सकेगा। श्रीमती तनुजा कंसल एवं अन्य सदस्याओं द्वारा हेल्थ युनिट परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने वहां उपस्थित रेल कर्मियों एवं हेल्थ युनिट के स्टॉफ के साथ वार्तालाप भी किया। इस कार्यक्रम में प्रधान कार्यालय तथा भावनगर के महिला कल्याण संगठन की कार्यकारी महिला सदस्याएं उपस्थित रहीं।
पश्चिम रेलवे मंडल महिला कल्याण संगठन के सेवा के इस कार्य से सभी अभिभूत हुए और उन्‍होंने ठंड के इस मौसम में शरीर को गर्म रखने वाले कंबल मिलने पर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की उदारता के प्रति आभार व्यक्त किया।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

ત્રણ કરોડના ખર્ચે સંત શ્રી ત્રિકમ સાહેબ ધર્મસ્થાનક ચિત્રોડ નિર્માણ કાર્યની કામગીરી અંતિમ તબક્કામાં

કચ્છ, સંજીવ રાજપૂત: કચ્છ જિલ્લાના રાપર તાલુકાના કંડલા પાલનપુર નેશનલ હાઇવે રોડ પર…

પાટણ માર્કેટ યાર્ડમાં વિવિધ જણશોની બંમ્પર આવક સાથે તમાકુયાડૅમાં પણ ૪૦ હજારથી વધુ બોરીઓની આવક થઈ

પાટણ: એ.આર,એબીએનએસ : રવિવાર સહિત તહેવારોની રજા મળી ત્રણેક દિવસ બાદ મંગળવારે શરૂ…

1 of 707

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *