Breaking NewsLatest

भावनगर मंडल के राजभाषा विभाग द्वारा मंडल राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति, भावनगर की तिमाही बैठक तथा प्रसिद्ध हिंदी साहित्‍यकार ‘’अज्ञेय’’ जी की जन्‍म जयंती का आयोजन

21 मार्च, 2022 को मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज गोयल की अध्‍यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की तिमाही बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजभाषा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अध्‍यक्ष महोदय ने उपस्थित सदस्‍यों को संवैधानिक दायित्‍व का पालन करते हुए ज्‍यादा से ज्‍यादा सरकारी कामकाज राजभाषा हिंदी में करने का निर्देश दिया। बैठक के बाद प्रसिद्ध हिंदी साहित्‍यकार श्री सच्चिदानंद हीरानंद वात्‍स्‍यायन ‘’अज्ञेय’’ जी जन्‍म जयं‍ती मनाई गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने दीप प्रज्‍ज्‍वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अज्ञेय जी के जीवन दर्शन पर विस्‍तृत जानकारी दी गई तथा उनके जीवन दर्शन पर आधारित एक प्रश्‍नोत्‍तरी का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें सही उत्‍तर देनेवाले को स्‍थल पर ही नकद पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। बैठक से पूर्व हिंदी टाइपिंग की परीक्षा उत्‍तीर्ण करनेवाले 11 कर्मचारियों को नकद पुरस्‍कार मंडल रेल प्रबंधक महोदय के करकमलों से प्रदान किए गए। साथ ही अधिकारियों को अधिकाधिक डिक्‍टेशन हिंदी में देने की प्रोत्‍साहन योजना के अंतर्गत श्री एस.के.जैन, वरिष्‍ठ मंडल सामग्री प्रबंधक को भी मंडल रेल प्रबंधक महोदय के करकमलों से नकद पुरस्‍कार प्रदान किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज गोयल ने पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाले अधिकारी तथा कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इससे हमारे मंडल के अन्‍य अधिकारी तथा कर्मचारी भी राजभाषा हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्‍साहित होंगे। अंत में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए राजभाषा अधिकारी श्री टिप्‍पेस्‍वामी ने सभी का धन्‍यवाद किया। इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्‍ठ अनुवादक श्री परेश. बी .मजीठिया द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

અંબાજી ખાતેથી ‘માતૃશક્તિ પોષણ’ અને ‘શ્રી શક્તિ વધામણા’ કીટ વિતરણનો પ્રારંભ કરાવતા જિલ્લા કલેકટર

અંબાજી, સંજીવ રાજપૂત, એબીએનએસ: બનાસકાંઠા જિલ્લા કલેકટર અને શ્રી આરાસુરી અંબાજી…

રાધનપુરમાં રાંધણ ગેસ માટે લાગી લાંબી લાઈનો: ફોન પર બુકિંગ બંધ થતાં ગ્રાહકો એજન્સી પર દોડી આવ્યા..

ગ્રાહકો દ્વારા અનેક વખત કોલ કરવામાં આવ્યા છતાં બુકિંગ ન થવાને કારણે લોકોમાં ભારે…

જાણીતા ફિલ્મ નિર્માંતા – દિગ્દર્શક અભિલાષ ઘોડાના ધર્મપત્ની કેતકી અભિલાષ ઘોડાનું દુ:ખદ અવસાન

કેન્સરની બિમારીને કારણે કેતકીબેનનું થયું અવસાન.. અમદાવાદ: એબીએનએસ: ગુજરાતી ફિલ્મ…

1 of 748

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *