Breaking NewsLatest

भूमिका गुरुंग ने कहा, “पूजा गौर के साथ काम करना रोमांचक और समृद्ध करने वाला है”

स्क्रीन पर पूजा गौर को जिस किसी ने भी देखा है, उसके लिए यह स्पष्ट है कि वह एक्टिंग के दौरान प्रतिभा का प्रतीक नज़र आती हैं। खैर, यह कोई ऐसी धारणा नहीं है जो केवल दर्शकों तक ही सिमित है, बल्कि हाल ही में इस शो में मीरा के किरदार के रूप में शामिल हुई अभिनेत्री भूमिका गुरुंग भी यही मानती हैं। ‘मन की आवाज़ प्रतिज्ञा 2’ के कलाकार और इसका सेट उनके लिए एक नए परिवार के रूप में साबित हुआ। भूमिका भी इस सेट पर बहुत एन्जॉय कर रही हैं और ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इस शो के कास्ट और क्रू ने उनका खुली बाँहों से स्वागत किया है।

सेट पर मौजूद सूत्र हमें बताते हैं कि सेट पर सभी लोग बहुत सहज हैं और आपस में अभी की दोस्ती अच्छी है पर भूमिका को मानो पूजा के रूप में एक बहुत अच्छी दोस्त मिल गई है। वे दोनों एक दूसरे से जल्दी अलग नहीं नज़र आती हैं और शूटिंग के दौरान सेट पर अच्छा और खुशीभरा समय व्यतीत करती हैं।

जब भूमिका से पूजा के साथ उनके आपसी बॉन्ड के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, “यह पहली बार है जब मैं पूजा के साथ काम कर रही हूं और वह ख़ुशी से भरपूर हैं। वह काम करने के लिहाज से एक महान सह-अभिनेत्री हैं और उन्होंने बहुत गर्मजोशी से मेरा स्वागत भी किया। यह शो अपने पहले सीज़न से ही हिट साबित हुआ है साथ ही राजन सर, पर्ल मैम और इस शो कि रोमांचक स्टार-कास्ट के साथ काम करने के मौके को मैं मना नहीं कर सकती थी। मुझे लगता है कि पूजा और अरहान के साथ ‘मन की आवाज़ प्रतिज्ञा 2’ जैसे शो में पैरेलल लीड रोल निभाने जैसा प्रस्ताव मेरे लिए एक शानदार अवसर से कम नहीं था।

खैर, यह अच्छी तरह से लग रहा है कि टैली टाऊन को भूमिका गुरुंग और पूजा गौर की बेस्ट फ्रेंड फोरेवर जोड़ी के रूप में एक नई जोड़ी मिल चुकी है।

अपने टेलीविजन स्क्रीन पर आपका मनोरंजन करने वाली इस जोड़ी को देखने के लिए देखें ‘मन की आवाज़ प्रतिज्ञा 2’ हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8:30 बजे केवल स्टार भारत पर।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

જાણીતા ફિલ્મ નિર્માંતા – દિગ્દર્શક અભિલાષ ઘોડાના ધર્મપત્ની કેતકી અભિલાષ ઘોડાનું દુ:ખદ અવસાન

કેન્સરની બિમારીને કારણે કેતકીબેનનું થયું અવસાન.. અમદાવાદ: એબીએનએસ: ગુજરાતી ફિલ્મ…

રાજ્ય સરકારે આવશ્યક દવાઓની યાદી (EDL)માં કર્યો વધારો: વર્ષ ૨૦૨૫-૨૬ માટે મહત્વપૂર્ણ ૧૫૦ દવાઓનો ઉમેરો કરાયો

એસેન્સિયલ ડ્રગ લિસ્ટની દવાઓ ૧,૩૮૬થી વધારીને ૧,૪૭૯ કરાઈ; સમીક્ષા બાદ બિનજરૂરી ૫૭…

1 of 748

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *