Latest

भावनगर रेलवे मंडल के 5 रेलकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु मिला सम्मान

संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए भावनगर रेलवे मंडल पर नियमित रूप से संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। इसके साथ हीं संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

भावनगर रेलवे मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री माशूक अहमद के अनुसार विगत दिनों अपनी ड्यूटी के दौरान असामान्य परिस्थिती को भांपते हुये सर्व संबंधितों को सूचना देकर व आवश्यक कार्यवाही कर संभावित दुर्घटना को टालने एवं संरक्षित रेल परिचालन में सराहनीय भूमिका निभाने वाले श्री सीताराम बैरवा (ट्रेन मैनेजर-बोटाद), श्री हेमन्त सिंह जाटव (गुड्स ट्रेन मैनेजर-बोटाद), श्री देवीलाल कुमार (गुड्स ट्रेन मैनेजर-बोटाद), श्री मुकेश सनवाल (उप स्टेशन अधीक्षक-कुंडली) व श्री रोहित कुमार मीना (गेटमैन-बोटाद) को मंडल रेल प्रबंधक श्री रवीश कुमार ने इन संरक्षा के सजग प्रहरियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इनके सजगता भरे कार्य की प्रशंसा की गई तथा प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री अभिनव जेफ उपस्थित थे।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

ઇન્ટરનેશનલ બિગ કેટ એલાયન્સ સમિટ-2026ની સૌપ્રથમ પ્રિ-ઇવેન્ટનો મુખ્યમંત્રીએ વર્ચ્યુઅલ માધ્યમથી પ્રારંભ કરાવ્યો

જજનગઢ, સાસણ ગીર, ધ્રુવ ચુડાસમા, એબીએનએસ: કેન્દ્રીય વન પર્યાવરણ મંત્રી ભૂપેન્દ્ર…

1 of 630

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *