Latest

भावनगर रेलवे मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर श्रमदान किया

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पहले 01 अक्टूबर, 2023 को भावनगर रेलवे मंडल पर “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर श्रमदान किया। माननीय प्रधानमंत्री ने इस श्रमदान के लिए एक तारीख, एक घंटा, एक साथ का नारा दिया था।

भावनगर डिविजन के सीनियर डीसीएम श्री माशूक अहमद के अनुसार भावनगर रेलवे मंडल पर 01 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सबने मिलकर 1 घंटा “स्वच्छता के लिए श्रमदान” किया।

भावनगर परा स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक श्री रवीश कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री हिमाँशु शर्मा के साथ मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ साथ सन्त निरंकारी मिशन के लोगों ने “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत “स्वच्छता के लिए श्रमदान” कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

पोरबंदर रेलवे स्टेशन पर गुजरात दमन और दीव के नौसेना के सैनिकों एवं उनके परिवारजनों ने हिस्सा लिया। इसी प्रकार का श्रमदान कार्यक्रम पूरे भावनगर रेलवे मंडल पर चलाया गया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री रवीश कुमार के दिशा निर्देश के अनुसार मंडल के सभी अधिकारियों को अलग-अलग स्टेशनों एवं क्षेत्रों में श्रमदान हेतु निर्देशित किया गया था। उन अधिकारियों के साथ अधिनस्थ कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान को सफल बनाया। मंडल पर एकत्र हुए कचरे का समुचित निपटान भी किया गया।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

અમદાવાદ અખબારનગર સર્કલ પાસે ગેરકાયદેસર દબાણો અને વાહનો પર ટ્રાફિક પોલીસ અને એએમસીની સયુંકત ડ્રાઈવ યોજાઈ

અમદાવાદ, સંજીવ રાજપૂત: અમદાવાદના નવાવાડજ અખબાર નગર પાસે ગેરકાયદેસર દબાણો કરતા…

27 મેના રોજ ગાંધીનગર સ્થિત મહાત્મા મંદિર ખાતે પીએમ મોદી ₹5,536 કરોડના પ્રોજેક્ટ્સનું લોકાર્પણ – ખાતમુહૂર્ત કરશે

ગાંધીનગર, સંજીવ રાજપૂત: વડાપ્રધાન નરેન્દ્રભાઇ મોદી બે દિવસીય ગુજરાતની મુલાકાતે…

1 of 603

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *