Latest

सेव अर्थ मिशन में दिए गए योगदान हेतु वातावरण से जुड़े टेक स्टार्टअप Yes World के सह- संस्थापक संदीप चौधरी को सीईओ स्टार अवार्ड 2022 प्रदान

रिपोर्टिंग आनंद गुरव सूरत

  सेव अर्थ मिशन कार्यकर्ता और Yes World के सह- संस्थापक संदीप चौधरी को 23 जुलाई 2022 को लीला एंबियन्स होटल, गुरूग्राम में जानामाना एसएमई बिज सीईओ स्टार अवार्ड 2022 प्रदान किया गया| जागतिक तपमान वृद्धि की चुनौतियों पर उपाय और प्रकृति माँ की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करनेवाले संदीप चौधरी को उनके सेव अर्थ मिशन के लिए हाल ही में यह विशेष प्रतिष्ठा का पुरस्कार दिया गया|

संदीप चौधरी पर्यावरण जुड़े टेक ब्लॉकचेन पर आधारित स्टार्टअप Yes World के प्रमोटर हैं और वे पृथ्वी को बचाने के सबसे बड़े अभियान पर कार्यरत हैं| तकनिक और रिअल इस्टेट में मजबूत पृष्ठभूमि होनेवाले डॉ. चौधरी ने हमारी पृथ्वी को बचाने के सबसे बड़े अभियान के लिए व्हीसी- फंड प्राप्त $50 दशलक्ष कंपनी होनेवाले उनकी आर्थिक टेक- स्टार्टअप कंपनी बँकसॅथीटेक्नोलॉजीज छोड़ दी|उसके बाद से वे पृथ्वी के वायूमण्डल में से कार्बन फूटप्रिंट को कम करने की दिशा में अथक रूप से काम कर रहे हैं| कई वर्षों से श्री. चौधरी ऐसे अनेक अभियानों का हिस्सा रहे हैं जो विश्व को अधिक हरित और यहाँ के निवासियों के लिए स्वास्थ्यपूर्ण बनाने की दिशा में काम करते हैं| उद्योजक और सेव अर्थ कार्यकर्ता तथा विचारक के तौर पर चौधरी की लक्षणीय उपलब्धियों को सरकार और कई राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने मान्यता दी है| वर्ष 2016 में उन्हे माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के जपान डेलिगेशन में सदस्य के तौर पर आमंत्रित किया गया था|

इस वर्ष के शुरू में उन्हे अमेरिकन विश्वविद्यालय की ओर से मानद डॉक्टरेट डिग्री प्रदान की गई थी| उन्हे ओदिशा के माननीय राज्यपाल के द्वारा भारत की सबसे बड़ी शख़्सियत का पुरस्कार भी दिया गया है| विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्हे दिल्ली में ग्लोबल बिजनेस अचिवर्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| उद्योजक के तौर पर उनके कार्य के लक्षणीय वृद्धि के लिए उन्हे रायजिंग स्टार पुरस्कार दिया गया| उन्हे सीएनबीसी आवाज़ का बेस्ट टेक्नोलॉजी एंटरप्रेनर यह विशेष पुरस्कार भी दिया गया था|
Yes World टोकन एक असेट पर आधारित टोकन है जो कार्बन क्रेडीटस, टोकनायजेशन और स्वैच्छिक कार्बन ऑफसेटस के स्टैंडर्डायजेशन और वेअरहाउसिंग के द्वारा मूल्य प्राप्त कराता है| Yes World एक मजबूत और तेजी से बढ़नेवाला समुदाय है जो इस महान उद्देश्य को सहायता करता है और आज जागतिक तपमान वृद्धि और पर्यावरण बदलाव से आए हुए आपत्काल में मनुष्यता के सामने होनेवाले सबसे बड़े खतरे को दूर करने के लिए अत्यधिक आवश्यक होनेवाली जागरूकता भी‌ फैलाता है|

सेव अर्थ मिशन के प्रसार हेतु Yes World टोकन ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के द्वारा कई युटिलिटीज की निर्मिति करता है और ऐसे उत्पाद और सेवाएँ देता है जो पर्यावरण को क्षति पहुँचाए बिना ग्राहकों के जीवन में मूल्य प्रदान करता है|

पर्यावरणवादी होने के नाते श्री. चौधरी नावीन्यपूर्ण विधियों और पद्धतियों पर मन्थन करते रहते हैं और उनमें नित्य सुधार करते रहते हैं जिससे वे पर्यावरण के पोषण में योगदान दे सकते हैं|

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

અમરેલી જિલ્લામાં બેખોફ બનેલા ગુનેગારો સામે કડક પગલાં ભરવા મુખ્યમંત્રીને રજૂઆત કરતા પૂર્વ સાંસદ વીરજીભાઈ ઠુંમર

અમરેલી જિલ્લાના પૂર્વ સાંસદ કાયદો અને વ્યવસ્થાની સ્થિતિ અમરેલી જિલ્લામાં બત્તર…

1 of 543

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *