Breaking NewsLatest

भावनगर रेलवे मंडल पर आग के खतरों से बचने के लिए चलाया जा रहा है विशेष जागरूकता अभियान

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पश्चिम रेलवे भावनगर मंडल पर आग को रोकने हेतु 23 दिसम्बर, 2021 से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पिछले 3 वर्षों में, भारतीय रेल की यात्री ट्रेनों में आग लगने की 17 दुर्घटनाएँ हुईं और उनमें से कई कोच के शौचालयों से निकलने वाली आग के कारण हुईं। धूम्रपान और/या जलती सिगरेट बट/माचिस की तीली को शौचालय के कूड़ेदान में फेंकना एक बड़ा खतरा है। कुछ यात्रियों का लापरवाह व्यवहार ट्रेनों में दूसरों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहा है। इस लापरवाही से यात्रियों को किसी भी जलती हुई वस्तु को कूड़ेदान में फेंकने से सावधान करने के लिए एवं जागरूक करने हेतु यात्री ट्रेनों के सभी शौचालयों में धुम्रपान निषेध से संबंधित पोस्टर लगाए जा रहे हैं। यात्रियों को यात्रा के दौरान पूरी तरह से धूम्रपान से परहेज करने हेतु उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। यात्रियों द्वारा नियमों का उलंघन करने पर नियमानुसार जुर्माना लगाकर दंडित भी किया जा रहा है।
भावनगर रेलवे प्रशासन अपने सम्मानिय यात्रियों से विनम्र अनुरोध करता है कि यात्री अपने यात्रा के दौरान धूम्रपान से परहेज करें एवं किसी भी प्रकार की जलती हुई चीजें इधर उधर फेंकने से बचें।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

પ્રભારી મંત્રીશ્રી પ્રફુલભાઇ પાનશેરીયાના અધ્યક્ષસ્થાને વર્ષ ૨૦૨૫-૨૬ની કચ્છ જિલ્લા આયોજન મંડળની બેઠક યોજાઇ

આયોજન મંડળની બેઠકમાં કચ્છ જિલ્લાના રૂ.૧૩૪૫ લાખના ૫૩૯ વિકાસ કામોને બહાલી અપાઇ…

ત્રણ કરોડના ખર્ચે સંત શ્રી ત્રિકમ સાહેબ ધર્મસ્થાનક ચિત્રોડ નિર્માણ કાર્યની કામગીરી અંતિમ તબક્કામાં

કચ્છ, સંજીવ રાજપૂત: કચ્છ જિલ્લાના રાપર તાલુકાના કંડલા પાલનપુર નેશનલ હાઇવે રોડ પર…

1 of 707

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *