Breaking NewsLatest

विवादित फ़िल्म पद्मावत के समय लगे मुक़दमे वापस लिया जाए – करणी सेना

सूरत, पदमावत फ़िल्म के समय आन्दोलन करने वाले युवाओं पर लगे मुकदमों को वापस लेने एंव उन लोगो को न्याय दिलाने के लिए। महात्मा गाँधी के सिद्धांतों पर चलते हुए। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता पिन्टु बन्ना ताल, दक्षिण गुजरात अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया, सुरत जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मोरी एंव राजपाल सिंह सोमासी धरने पर बैठे। करणी सेना राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि आज समग्र गुजरात मे करणी सेना धरने पर बैठी है। अहमदाबाद में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज शेखावत के नेतृत्व में धरना किया जा रहा है। जब अन्य जातियों ने उग्र नही महाउग्र आंदोलन किए जिसमे सरकारी सम्पति को नुकसान एंव जनहानि को बहुत नुकसान हुवा। उनके मुकदमें वापस लिए जा सकते है तो करणी सेना द्वारा क़िया गया। शांतिपूर्ण आंदोलन के मुकदमे वापस क्यो नही लिए जा सकते है। क्षत्रियों ने देश के लिए अपना सब कुछ दान कर दिया है। रजवाड़े तक दान कर दिए और जो आन्दोलन किया गया था वो माँ पद्मावती के सम्मान के लिए किया था। माँ पद्मावती सिर्फ क्षत्रियो की माँ नही पूरे हिंदुत्व की आन बान शान है। क्षत्रियों ने इतिहास बनाए और कुछ लोग उसे खत्म करके गलत दिखाते है। ये हम कभी भी बर्दाश्त नही करेंगें। सरकार से निवेदन है कि जल्द हमारे मुकदमे वापस लिए जाए। अन्यथा जो क्षत्रियो ने अन्य राज्यो में करके दिखाया है। (कमल का फुल हमारी भूल) वो यहां करने पर मजबूर ना करे।

 

 

 

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

ઇન્ટરનેશનલ બિગ કેટ એલાયન્સ સમિટ-2026ની સૌપ્રથમ પ્રિ-ઇવેન્ટનો મુખ્યમંત્રીએ વર્ચ્યુઅલ માધ્યમથી પ્રારંભ કરાવ્યો

જજનગઢ, સાસણ ગીર, ધ્રુવ ચુડાસમા, એબીએનએસ: કેન્દ્રીય વન પર્યાવરણ મંત્રી ભૂપેન્દ્ર…

1 of 752

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *