bhavnagar

पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, भावनगर मंडल द्वारा महिला दिवस का आयोजन किया गया

पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन (WRWWO), भावनगर मंडल द्वारा मंगलवार को महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल की महिला रेल कर्मचारियों को विशेषकर पुरूष प्रधान कार्य क्षेत्र/कैडर में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया। रेल प्रशासन में विभिन्न विभागों में कुछ श्रेणी जैसे कि गैंग, लोको पायलट, प्वाइंट्स मैन इत्यादि पद पर महिलाओं को सफलतापूर्वक अपने पद एवं पारिवारिक जिम्मेदारियों में संतुलन बनाते हुए सफलतापूर्वक कार्य निष्पादन हेतु कुल 21 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एडवोकेट, लेखिका, कवयित्री एवं “स्त्रीयार्थ मूवमेंट” की प्रणेता सुश्री प्रतिभाबेन ठक्कर मुख्य वक्ता रहीं। इन्होंने “महिला सश्क्तिकरण” विषय पर अपना वक्तव्य देकर अपना दृष्टिकोण रखा तथा वहां उपस्थित महिलाओं को मोटिवेट किया। बच्चों को अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाने तथा स्त्रियों को अपने अपने जगह पर रहकर भी अपनी सोच में बदलाव द्वारा स्त्री समाज की उन्नति के माध्यम से स्त्रियों को सशक्त बनने के लिए आह्वान किया।

यह संपूर्ण कार्यक्रम पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन (WRWWO), भावनगर मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संतोषी जी के मार्गदर्शन एवं उनकी अध्यक्षता में संपन्न किया गया। जिसका संचालन पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की सचिव श्रीमती प्रमिला प्रसाद एवं ट्रेजरर ईशा गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भावनगर मंडल पर विभिन्न पदों पर कार्यरत महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं। पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन (WRWWO), भावनगर मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संतोषी जी ने सभी महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

GExpressNews | The latest news from India and around the world. Latest India news on Bollywood, Politics, Business, Cricket, Technology and Travel.

Related Posts

તળાજા તાલુકાના ફુલસર ગામે બહેનોને વિનામૂલ્યે શિક્ષણ આપતી શાળાની ભાડાના મકાન થી 100% પરિણામ સુધી ની સફર

આ સંસ્થાના કન્યાઓને મફત શિક્ષણ આપવાના પાયાના વિચાર સાથે ચાલતી એકમાત્ર શાળા શ્રી…

ભારે વરસાદથી અસરગ્રસ્ત પરિવારોને B.A.P.S. સ્વામિનારાયણ મંદિર, મહુવા ના માર્ગદર્શન હેઠળ તાત્કાલિક રાહતસેવા

તાજેતરમાં થયેલા ભારે વરસાદને કારણે પુર અસરગ્રસ્ત વિસ્તાર એવા ઉનાશહેર, ટીંબી…

રોટરી ક્લબ ઓફ ભાવનગર વાયબ્રન્ટને ડિસ્ટ્રિક્ટ 3060 એવોર્ડ સમારંભમાં અનેક પ્રતિષ્ઠિતોને અપાયું સન્માન

ભાવનગર: સંજીવ રાજપૂત, એબીએનએસ: રોટરી ક્લબ ઓફ ભાવનગર વાયબ્રન્ટે વધુ એક ગૌરવપૂર્ણ…

1 of 81

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *